Monkey In Metro: दिल्ली मेट्रो में बंदर की मस्ती, यात्रियों की सांसें अटकीं, वीडियो वायरल

Monkey In Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन में एक बंदर की एंट्री ने यात्रियों को चौंका दिया. वायरल वीडियो में बंदर कोच में दौड़ता नजर आया, जिससे यात्रियों में डर और हैरानी का माहौल बन गया

Monkey In Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह कोई इंसानी हरकत नहीं बल्कि एक बंदर की है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक बंदर ब्लू लाइन की वैशाली रूट वाली मेट्रो में कोच के अ���दर दौड़ता नजर आता है. यह दृश्य इतना अप्रत्याशित था कि यात्रियों की प्रतिक्रिया डर और हैरानी से भरी रही.

यात्रियों ने रिकॉर्ड किया चौंकाने वाला दृश्य

वीडियो में साफ दिखता है कि जैसे ही बंदर कोच में घुसता है, यात्रियों में अफरा-तफरी मच जाती है. कुछ लोग सीट छोड़कर दूर हटते हैं, तो कुछ इस अनोखे पल को कैमरे में कैद करने लगते हैं. घटना के अलग-अलग वीडियोज सोशल मीडिया में छा गए हैं. किसी में बंदर को यात्रियों के पास बैठा देखा जा सकता है, जबकि किसी वीडियो में वह खिड़की से बाहर झांकता और पोल पर चढ़ता दिखता है.

Monkey In Delhi Metro: सोशल मीडिया पर रिएक्शंस की बाढ़

@vivek4news एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से यह वीडियो शेयर किया गया है. वीडियो में बंदर की मेट्रो में मस्ती को दिखाया गया है. एक यूजर ने मजाक में लिखा, अब जानवर भी ट्रैफिक से परेशान होकर मेट्रो का सहारा ले रहे हैं. एक अन्य यूजर ने कहा, मोंकेश भाई का जलवा है.

मेट्रो कर्मियों ने बंदर को सुरक्षित निकाला

बताया जा रहा है कि मेट्रो स्टाफ ने बंदर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. हालांकि यह पहली बार नहीं है जब मेट्रो में जानवर देखा गया हो, इससे पहले भी ऐसे कई वीडियो सामने आ चुके हैं. दिल्ली मेट्रो में बंदर की यह मस्ती भले ही कुछ देर की रही हो, लेकिन सोशल मीडिया पर इसकी गूंज लंबे समय तक बनी रहेगी.

Viral Video: नन्हे हाथी की कबड्डी, औंधे मुंह गिरा; मम्मी के पास रोता भागा, क्यूट वीडियो ने जीता दिल

Viral Video: जब भूख लगी तो एनाकोंडा ने निगल लिया दूसरा सांप, वो भी जिंदा!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >