Generative Erase : माइक्रोसॉफ्ट के फोटो ऐप को मिला नया AI टूल, फोटो का कोई हिस्सा हटाना होगा आसान

Generative Erase : माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज में एक नया जेनरेटिव एआई टूल जोड़ा है, जिसकी मदद से यूजर्स फोटोज ऐप में किसी तस्वीर के किसी हिस्से को आसानी से हटा सकेंगे.

Microsoft’s Photos App introduces Generative Erase : माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने हाल ही में अपने (Photos App) के लिए एक नये अपडेट जेनरेटिव इरेज (Generative Erase) की घोषणा की है. इसके माध्यम से यूजर्स के लिए विंडोज फोटो ऐप में किसी तस्वीर के किसी हिस्से को आसानी से हटाना आसान होगा. Elon Musk को पसंद नहीं आया Google का AI टूल Gemini, कर दिया ऐसा कमेंट

Generative Erase : तस्वीर के किसी हिस्से को हटाना आसान

दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट अपने विंडोज यूजर्स के लिए नये-नये आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) फीचर्स रोलआउट कर रही है. कंपनी ने हाल ही में विंडोज में एक नया जेनरेटिव एआई टूल जोड़ा है, जिसकी मदद से यूजर्स विंडोज फोटोज ऐप में किसी तस्वीर के किसी हिस्से को आसानी से हटा सकेंगे. कंपनी ने हाल ही में अपने ब्लॉग पोस्ट में यह जानकारी दी है. यह गूगल और सैमसंग के स्मार्टफोन में मिलने वाले AI इमेज इरेजर टूल के जैसा काम करता है. AI की दुनिया में चैटबॉट ‘हनुमान’ की होगी एंट्री, मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान, Jio ब्रेन पर भी हो रहा काम

Generative Erase : विंडोज फोटो ऐप के नये फीचर का कैसे कर सकेंगे उपयोग?

माइक्रोसॉफ्ट के नये विंडोज फोटो ऐप में इस नये एआई फीचर का उपयोग आसानी से किया जा सकेगा. किसी फोटो को ऐप में ओपन करने पर यूजर को फिल्टर और एडजस्टमेंट जैसे विकल्प के साथ इरेज का नया ऑप्शन दिखाई देगा. इसे सेलेक्ट कर आप फोटो का कोई हिस्सा हटा सकते हैं. हालांकि, कंपनी की ओर से यी नहीं बताया गया है कि AI तस्वीरें मेटाडेटा या वॉटरमार्क के साथ आयेंगी या नहीं. OpenAI ने पेश किया ChatGPT जैसा नया AI मॉडल Sora, टेक्स्ट से बना देगा वीडियो

घंटों का काम होगा मिनटों में… Google AI टूल फ्री में ऐसे करें इस्तेमाल!

1. Generative Erase क्या है?

Generative Erase एक एआई-आधारित टूल है जिसे माइक्रोसॉफ्ट ने अपने विंडोज फोटो ऐप में पेश किया है, जिससे यूजर्स फोटो के किसी भी हिस्से को आसानी से हटा सकते हैं.

2. Generative Erase का उपयोग कैसे करें?

यूजर्स को फोटो ऐप में तस्वीर खोलनी होगी और फ़िल्टर और एडजस्टमेंट के साथ इरेज का विकल्प दिखाई देगा. इसे चुनकर वे फोटो का अनचाहा हिस्सा हटा सकते हैं.

3. यह फीचर किन डिवाइसेस पर उपलब्ध है?

यह फीचर विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम वाले डिवाइसेस पर उपलब्ध है और माइक्रोसॉफ्ट के नवीनतम फोटो ऐप अपडेट के साथ आया है.

4. Generative Erase अन्य AI टूल्स से कैसे अलग है?

यह टूल गूगल और सैमसंग के स्मार्टफोन में मिलने वाले AI इमेज इरेजर टूल्स की तरह काम करता है, लेकिन इसे विशेष रूप से विंडोज यूजर्स के लिए विकसित किया गया है.

5. क्या यह AI तस्वीरें मेटाडेटा या वॉटरमार्क के साथ सेव करता है?

फिलहाल, माइक्रोसॉफ्ट ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि AI द्वारा संशोधित तस्वीरें मेटाडेटा या वॉटरमार्क के साथ आएंगी या नहीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >