Windows 11 का बदल जाएगा यूजर एक्सपीरिएंस, Microsoft ला रही AI Powered फीचर्स

Windows 11 AI Features: माइक्रोसॉफ्ट कंपनी 21 मार्च के लिए अपने न्यू एरा ऑफ वर्क इवेंट (New Era of Work) के लिए खास योजना बना कर उसपर काम कर रही है.

Microsoft Windows 11 AI Features: तकनीक की दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दखल बढ़ती जा रही है और यह बात स्मार्ट डिवाइस बनाने वाली कंपनियां बखूबी जान – समझ रही हैं. यही वजह है कि ये सभी अपनी डिवाइस में AI से लैस फीचर्स को इंटीग्रेट करने लगी हैं. अब टॉप टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने Windows 11 यूजर्स के लिए एआई फीचर्स लेकर आ रही है.

Generative Erase : माइक्रोसॉफ्ट के फोटो ऐप को मिला नया AI टूल, फोटो का कोई हिस्सा हटाना होगा आसान

Windows 11 यूजर्स के लिए आ रहे AI फीचर्स

माइक्रोसॉफ्ट आगामी 21 मार्च को अपना न्यू एरा ऑफ वर्क (New Era of Work) इवेंट आयोजित करने जा रही है. ऐसी उम्मीद जतायी जा रही है कि इस डिजिटल इवेंट के दौरान माइक्रोसॉफ्ट विंडोज, नये सर्फेस लैपटॉप और दूसरे डिवाइस के लिए एआई फीचर्स काे लॉन्च कर सकती है. इस इवेंट के लिए कंपनी ने 21 मार्च 2024 को भारतीय समयानुसार पूर्वाह्न 10:30 बजे का समय तय किया है.

Microsoft हटाने जा रहा Windows से यह ऐप्लिकेशन, 28 सालों से पीसी यूजर्स कर रहे इस्तेमाल

अब तो जो पता लगा है

माइक्रोसॉफ्ट के आगामी न्यू एरा ऑफ वर्क इवेंट को लेकर सामने आये वेबपेज से यह पता लगा है कि टेक दिग्गज कंपनी अपने कोपायलट, विंडोज और सरफेस के साथ अपने इकोसिस्टम में एआई स्केलिंग में मॉडर्न इंफो के लिए यहां ट्यून कर सकती है. हालांकि, इसकी लॉन्च टाइमलाइन के बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी आनी बाकी है. वहीं, उम्मीद है कि इंटेल हार्डवेयर के लिए रिलीज टाइमलाइन अप्रैल हो सकती है, तो वहीं जून में आर्म हार्डवेयर के लिए ये फीचर्स देखने को मिल सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >