TikTok पर लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान हुई ब्यूटी इंफ्लूएंसर की हत्या, गोली चलने से पहले कहा…

Mexican Influencer Shot Dead: मशहूर मैक्सिकन ब्यूटी इंफ्लुएंसर वालेरिया मार्केज की एक TikTok लाइवस्ट्रीम के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह भयावह घटना उनके हजारों फॉलोअर्स ने लाइव देखा.

Mexican Influencer Shot Dead: मेक्सिको की 23 वर्षीय ब्यूटी इंफ्लुएंसर वलेरिया मार्केज की टिकटॉक लाइव के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह भयावह घटना न केवल दर्शकों को स्तब्ध कर गई, बल्कि देश में लगातार बढ़ रही महिलाओं के प्रति हिंसा की गंभीर स्थिति को एक बार फिर उजागर कर गई है.

यह वारदात मंगलवार को मैक्सिको के जलिस्को राज्य के जापोपन इलाके में उस समय हुई जब वलेरिया एक ब्यूटी सैलून में काम कर रही थीं. स्थानीय पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति सैलून में घुसा और उन पर गोली चला दी. मृत्यु से पहले उनके इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर लगभग 200,000 से अधिक फॉलोअर्स थे, पीपल मैगजीन के अनुसार, उनके हालिया पोस्ट्स पर कई फॉलोअर्स ने शोक और हैरानी से भरे संदेश लिखे हैं.

Mexican Influencer Shot Dead: क्या था पूरा मामला

वलेरिया मार्केज ऑनलाइन ब्यूटी और मेकअप कंटेंट साझा करने के लिए जानी जाती थीं. हमले से कुछ क्षण पहले, मार्क्वेज टिकटॉक पर लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थीं. वह एक मेज पर बैठी हु�� थीं और उनके हाथ में एक स्टफ्ड टॉय था. लाइव स्ट्रीम के दौरान उन्होंने बताया था कि जब वह सैलून में मौजूद नहीं थीं, तब कोई शख्स एक “कीमती तोहफा” लेकर उन्हें देने आया था. इस घटना को लेकर मार्केज चिंतित नजर आईं और उन्होंने कहा कि वह उस व्यक्ति के दोबारा आने का इंतजार नहीं करेंगी.

वीडियो में कुछ देर बाद उन्हें यह कहते हुए सुना गया, “वो आ रहे हैं,” इसके बाद बैकग्राउंड में किसी शख्स की आवाज आई, “हे, वले?” जिस पर उन्होंने जवाब दिया, “हां,” और फिर उन्होंने आवाज म्यूट कर दी. कुछ ही पल बाद गोलियों की आवाजें सुनाई दीं. एक व्यक्ति ने उनका फोन उठाया, कैमरे पर उसका चेहरा कुछ पल के लिए दिखा और इसके बाद लाइव स्ट्रीम अचानक बंद हो गई.

यह भी पढ़ें: सड़क पर हुई पैसों की बारिश! 500 रुपये के नोटों को लूटने के लिए लोगों में मची होड़, देखिए Viral Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >