50 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Sony Bravia का 65 इंच Smart TV, डील देख तुंरत करेंगे ऑर्डर

Sony Bravia 2 के 65 inch Smart TV की कीमत 50 हजार रुपये तक कम हो गई है. ऐसे में अगर आप भी अपने घर को थियेटर में बदलना चाहते हैं, तो फिर जल्दी से यहां चेक करें डिटेल्स.

65 inch Sony Bravia 2 Smart TV: अगर आप अपने घर को मिनी थियेटर में बदलना चाहते हैं, तो फिर आपके पास अभी बढ़िया मौका है. क्योंकि, ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Flipkart पर 65 इंच Sony Bravia 2 Smart TV की कीमत 50 हजार रुपये तक कम हो गई है, जिससे आप लाखों के स्मार्ट टीवी को हजारों में खरीद सकते हैं. Sony Bravia 2 के 65 इंच स्मार्ट टीवी में आपको Ultra HD 4K रेजोल्यूशन पिक्चर क्वालिटी मिलेगी. साथ ही इस टीवी का स्लीक, बेजेल लेस और फलोटिंग डिजाइन एकदम प्रीमियम लुक देगा. आइए जानते हैं फिर इस टीवी पर मिल रहे धांसू डिस्काउंट-ऑफर्स के बारे में.

कितने का मिल रहा डिस्काउंट?

Sony Bravia 2 के 65 इंच स्मार्ट टीवी पर फ्लिपकार्ट 39% तक की छूट दे रहा है, जिससे इस टीवी की किमत 1,28,900 रुपये से कम होकर सीधे 77,990 रुपये हो गई है. यानी कि पूरे 50,910 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है. इतना ही नहीं, इस टीवी पर 1,000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिल रहा है. इस बैंक डिस्काउंट का फायदा आप किसी भी बैंक के क्रेडिट/डेबिट कार्ड, UPI और Net Banking से पेमेंट करने पर उठा सकते हैं. ऐसे में 1000 रुपये के डिस्काउंट के बाद इस टीवी को 76,990 रुपये में खरीद सकते हैं.

65 इंच sony bravia 2 स्मार्ट टीवी प्राइस

मिल रहा EMI ऑप्शन

फ्लिपकार्ट Sony Bravia 2 के 65 इंच स्मार्ट टीवी पर 12 महीने तक का No-Cost EMI ऑप्शन भी दे रहा है. ऐसे में आप 6,041 रुपये के हर महीने के EMI पर इस टीवी को खरीद सकते हैं.

क्या है खासियत?

खासियत कि बात करें, तो सोनी के इस स्मार्ट टीवी में 60Hz रिफ्रेश रेट, Ultra HD 4K रेजोल्यूशन के साथ 65 इंच LED डिस्प्ले मिलेगा. साउंड के लिए टीवी में Dolby Atmos सपोर्ट के साथ 20W के दो स्पीकर आउटपुट मिलेगा. यह Google TV पर काम करता है, जिससे आप Apple TV+, Netflix, YouTube, JioHotstar, Prime Video और Sony LIV जैसे OTT का मजा ले सकते हैं. इसके अलावा, कनेक्टिविटी के लिए 4 HDMI और 2 USB पॉर्ट्स, WiFi और Bluetooth फीचर्स मिलेंगे. वहीं, इस पर 1 साल की वारंटी मिलेगी.

यह भी पढ़ें: नए साल पर लड़खड़ाए 43-इंच Smart LED TV के दाम, Dolby Vision और Atmos सपोर्ट से मिलेगा थिएटर जैसा एक्सपीरियंस

यह भी पढ़ें: 50 इंच वाले Smart TV के दाम गिरे जमीन पर, Sony और Xiaomi जैसे ब्रांड्स भी ऑफर में शामिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >