Manta Ray: अमेरिका ने बनाया अंडरवाटर ड्रोन; समंदर में जहां नहीं जा सकता इंसान, वहां जाकर करेगा जासूसी और रिसर्च

Manta Ray: अमेरिका ने ऐसा मानवरहित ड्रोन बनाया है, जो समंदर में इंसान की पहुंच से दूर जगहों पर भी जा सकता है. यह लंबे समय तक समंदर में गोते लगाते हुए खोजबीन, रिसर्च या जासूसी कर सकता है.

खास बातें –

ड्रोन को कई तरह के पेलोड लगा कर अलग-अलग मिशन पर भेजा जा सकता है
यह पूरी तरह से ऑटोनॉमस है, इसे फोल्ड कर कहीं भी ले जाया जा सकता है
बिना आवाज किये लंबे समय तक समुद्र के अंदर गहराई तक गोता लगा सकता है

Manta Ray: अमेरिका ने ऐसा मानवरहित अंडरवाटर ड्रोन बनाया है, जो लंबे समय तक समुद्र के अंदर रह सकता है. यह समुद्र के अंदर वहां भी जा सकता है, जहां इंसान नहीं जा सकता. इसका इस्तेमाल गहरे समुद्र में खोजबीन, रिसर्च और जासूसी के लिए किया जा सकता है. हथियार के तौर पर भी इसका इस्तेमाल हो सकता है.

मांटा रे अंडरवाटर व्हीकल है नाम

अमेरिका की डिफेंस एडवांस्ड रिसर्च प्रोजेक्ट्स एजेंसी (डीएआरपीए) ने इसकी डिजाइन बनायी है, जो विशालकाय समुद्री मछली मांटा रे पर आधारित है. इसी मछली के नाम पर इसे मांटा रे अंडरवाटर व्हीकल नाम दिया गया. नॉर्थरोप ग्रुम्मन कंपनी की ओर से तैयार इस ड्रोन को कई तरह के पेलोड लगाकर अलग-अलग मिशन पर भेजा जा सकता है.

Alexa ने बंदरों के झुंड से बचायी मासूम बच्चियों की जान, काम आयी यूजर की सूझबूझ

फोल्ड कर कहीं भी ले जा सकते हैं

मांटा रे अंडरवाटर व्हीकल पूरी तरह से ऑटोनॉमस है. बिना आवाज लंबे समय तक यह अपने हिसाब से समुद्र के अंदर काफी गहराई तक गोता लगा सकता है. यह एक मानवरहित अंडरवाटर ड्रोन है, जो लंबे समय के लिए समंदर के अंदर रह सकता है. इसका इस्तेमाल समुद्र के अंदर खोजबीन, रिसर्च और जासूसी जैसे कार्यों में हो सकता है. मांटा रे अंडरवाटर व्हीकल मॉड्यूलर है. इसे फोल्ड कर कहीं भी ले जाया जा सकता है.

खास है व्हीकल की बॉडी

सिंगापुर के वैज्ञानिकों ने 2017 में मांटा रे की तरह दिखने वाला रोबोट बनाया था, जो लचीले पंखों से पानी में तैर सकता है. डिफेंस एडवांस्ड रिसर्च प्रोजेक्ट्स एजेंसी के मुताबिक मांटा रे अंडरवाटर व्हीकल की मदद से भविष्य में रेस्क्यू ऑपरेशन भी किया जा सकता है. व्हीकल की बॉडी को ऐसी धातु से तैयार किया गया है, जो समुद्र की गहराई में भारी दबाव बर्दाश्त कर ले और इसमें जंग न लगे. इसे अनमैन्ड अंडरसी व्हीकल (यूयूवी) की श्रेणी में रखा गया है.


Bizarre News: अब गर्लफ्रेंड को ले जाएं अंतरिक्ष में डिनर डेट पर, जानिए कितने पैसे होंगे खर्च

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >