MakeMyTrip और Zomato का बड़ा कदम: अब ट्रेन में मिलेगा मनपसंद खाना

MakeMyTrip Zomato Food on Train Service: मेकमाईट्रिप और जोमैटो ने मिलकर ‘फूड ऑन ट्रेन’ सेवा शुरू की है, जिससे यात्री 130+ स्टेशनों पर 40,000+ रेस्तरां से खाना ऑर्डर कर सकते हैं

MakeMyTrip Zomato Food on Train Service: भारतीय रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है! यात्रा प्रौद्योगिकी मंच मेकमाईट्रिप ने लोकप्रिय फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो के साथ साझेदारी कर ‘फूड ऑन ट्रेन’ सेवा शुरू की है. अब यात्री ट्रेन टिकट बुक करते समय ही अपने पसंदीदा भोजन को 130 से अधिक स्टेशनों पर 40,000 से ज्यादा रेस्तरां से ऑर्डर कर सकेंगे.

मेकमाईट्रिप-जोमैटो साझेदारी से यात्रियों को मिलेगा स्वाद और सुविधा

मेकमाईट्रिप ने बुधवार को घोषणा की कि इस नई सेवा के तहत यात्रियों को नाश्ता, दोपहर का भोजन, रात का खाना और स्नैक्स जैसे विकल्प मिलेंगे. यह सुविधा मेकमाईट्रिप ऐप पर ट्रेन टिकट बुकिंग के साथ उपलब्ध होगी. कंपनी का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर विकल्प और सुविधा प्रदान करना है जिससे उनका सफर और भी आनंददायक हो सके.

ई-कैटरिंग सेवाओं में जबरदस्त उछाल

मेकमाईट्रिप के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 में प्रतिदिन 90,000 से अधिक यात्री भारतीय रेलवे की ई-कैटरिंग सेवाओं का लाभ उठाएंगे. यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में 66% अधिक है, जो इस क्षेत्र में तेजी से बढ़ती मांग को दर्शाता है.

लाइव ट्रेन स्टेटस से मिलेगा सटीक डिलीवरी अनुभव

मेकमाईट्रिप अपने ‘लाइव ट्रेन स्टेटस’ टूल का उपयोग कर यात्रियों को सही समय पर भोजन उपलब्ध कराने की योजना बना रही है. इससे यात्रियों को स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही उनका ऑर्डर मिल सकेगा, जिससे डिलीवरी अनुभव और भी बेहतर होगा.

लक्षित अभियान से बढ़ेगी जागरूकता

मेकमाईट्रिप के मुख्य विपणन अधिकारी राज ऋषि सिंह ने बताया कि जोमैटो के साथ शुरुआती प्रतिक्रिया उत्साहजनक रही है. उन्होंने कहा कि यह सहयोग भारत के परिवहन पारिस्थितिकी तंत्र में उपभोग के नए अवसरों को खोलने में मदद करेगा. कंपनी अब इस सेवा के प्रचार के लिए लक्षित अभियान चलाने की योजना बना रही है.

iPhone 17 अब सिर्फ 10 मिनट में आपके दरवाजे पर, Blinkit ने रचा नया इतिहास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >