Maha Kumbh 2025: महाकुंभ के लिए PhonePe लाया खास इंश्योरेंस, 59 रुपये का है प्लान, पढ़ें पूरी खबर

Mahakumbh 2025 Maha Kumbh Bima: PhonePe ने Maha Kumbh मेले में शामिल होने वाले यात्रियों के लिए खास इंश्योरेंस सुविधा शुरू की है, जो महज 59 रुपये में विभिन्न कवरेज देती है. आइए जानें-

Mahakumbh 2025 Maha Kumbh Bima: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक आयोजित होने वाले Maha Kumbh 2025 की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. इस महाकुंभ में शामिल होने के लिए ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए PhonePe ने खास इंश्योरेंस सुविधा शुरू की है. महज 59 रुपये में यात्री डॉक्टरी परामर्श से लेकर चेक इन बैगेज के नुकसान का मुआवजा जैसे कवरेज पा सकते हैं.

PhonePe ने ICICI लोम्बार्ड के साथ की साझेदारी

PhonePe ने Maha Kumbh मेले में शामिल होने के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खास इंश्योरेंस सुविधा शुरू की है, जो महज 59 रुपये में विभिन्न कवरेज प्रदान करती है. इस सुविधा के लिए PhonePe ने ICICI लोम्बार्ड के साथ साझेदारी की है. इस प्लान का उद्देश्य यात्रियों को धार्मिक यात्रा के दौरान संभावित खतरों, जैसे मेडिकल इमरजेंसी और सामान की चोरी से बचाना है. यह इंश्योरेंस सुविधा ट्रेन, बस और फ्लाइट से यात्रा करने वालों के लिए उपलब्ध है, हालांकि फ्लाइट यात्रियों के लिए प्रीमियम अधिक है.

59 और 99 रुपये के बीमा प्लान

लाइवमिंट के मुताबिक, PhonePe ने महाकुंभ यात्रा के लिए विशेष इंश्योरेंस प्लान पेश किया है, जिसमें ट्रेन और बस यात्रियों को 59 रुपये में कवरेज मिलेगा, जबकि फ्लाइट यात्रियों को 99 रुपये का चार्ज देना होगा. यह इंश्योरेंस 13 जनवरी से 25 फरवरी 2025 तक वैध रहेगा. इस प्लान में अस्पताल में भर्ती, डॉक्टर से परामर्श, व्यक्तिगत दुर्घटना, आउट पेशेंट उपचार, चेक-इन बैगेज खोने, यात्रा रद्द होने और कनेक्टिंग फ्लाइट छूटने जैसी स्थितियों में मदद मिल सकती है. इस बीमा प्लान का कवरेज 1 लाख रुपये तक होगा और यह केवल घरेलू उड़ानों से यात्रा करने वाले फ्लाइट यात्रियों के लिए उपलब्ध है.

किस स्थिति में कितना कवर?

PhonePe ने महाकुंभ मेले के लिए एक विशेष बीमा योजना पेश की है, जिसमें विभिन्न कवर शामिल हैं: अस्पताल में भर्ती होने पर 50,000 रुपये तक, OPD कवर 1,500 रुपये तक, व्यक्तिगत दुर्घटना कवर (मृत्यु, स्थायी विकलांगता) 1 लाख रुपये तक, यात्रा रद्द होने पर 5,000 रुपये तक, और फ्लाइट कैंसिल या छूटने पर 5,000 रुपये तक कवर मिलेगा. PhonePe इंश्योरेंस ब्रोकिंग सर्विसेज के CEO विशाल गुप्ता ने इसे यात्रियों की विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करने वाली पहली बीमा योजना बताया.

PhonePe ऐप के माध्यम से महाकुंभ का बीमा कैसे लें?

महाकुंभ-2025 के लिए PhonePe ऐप के माध्यम से बीमा कवरेज लेने के लिए, निम्नलिखित स्टेप्स का पालन करें :

PhonePe ऐप पर इंश्योरेंस सेक्शन में जाएं और Mahakumbh Insurance पर क्लिक करें
नये पेज पर इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स की डिटेल देखें और Buy Now पर क्लिक करें
यात्रा के तरीके (Train, Bus, Flights) के आधार पर प्लान चुनें
प्लान चुनने के बाद, उन सभी सदस्यों की जानकारी दर्ज करें जिन्हें आप शामिल करना चाहते हैं
जानकारी चेक करने के बाद पेमेंट करें और बीमा खरीदें.

Maha Kumbh 2025: परंपरा और तकनीक का अद्भुत संगम, AI से श्रद्धालुओं को मिलेगा सटीक मार्गदर्शन

Kumbh Mela Ticket Booking: भारतीय रेलवे का बड़ा तोहफा, QR कोड से टिकट बुक कर पाएंगे श्रद्धालु

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >