भारत सरकार ने सुरक्षा और डेटा प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए कई चीनी CCTV कैमरों पर सख्ती दिखाई है. TP-Link और Hikvision जैसे ब्रांड्स पर डेटा लीक और सिक्योरिटी रिस्क की चिंताओं के चलते अब Made in India CCTV कैमरे तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. भारतीय कंपनियां न सिर्फ बेहतर विकल्प पेश कर रही हैं बल्कि सभी जरूरी टेस्ट पास करके इन्हें ज्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद बना रही हैं.
क्यों बढ़ी मांग भारतीय कैमरों की
चीनी कैमरों पर रोक के बाद लोगों के सामने सबसे बड़ा सवाल था कि कौन से CCTV कैमरे इंस्टॉल किये जाएं. भारतीय ब्रांड्स ने इस मौके को भुनाते हुए ऐसे मॉडल्स पेश किये हैं जो न सिर्फ तकनीकी रूप से मजबूत हैं, बल्कि डेटा सुरक्षा के लिहाज से भी बेहतर हैं.
टॉप भारतीय CCTV कैमरे
CP PLUS CP-Z43K
यह हाई-परफॉर्मेंस कैमरा 4MP सेंसर और 2K HD रेजॉल्यूशन सपोर्ट करता है. इसमें फेशियल रिकग्निशन और लगभग 360 डिग्री व्यू मिलता है.
Qubo Smart Cam 360
Hero Group द्वारा डिजाइन किया गया यह कैमरा AI डिटेक्शन और प्रिसीजन ट्रैकिंग फीचर के साथ आता है. यह घर और ऑफिस दोनों के लिए उपयुक्त है.
Prama PT
इसमें 2MP कैमरा, अच्छा नाइट विजन और पैन-टिल्ट कंट्रोल मिलता है. छोटी दुकानों और घरों के लिए यह एक किफायती विकल्प है.
Godrej Spotlight 3
Godrej का यह कैमरा 3MP सेंसर और HD सपोर्ट के साथ आता है. इसमें स्मार्ट ट्रैकिंग और 360 डिग्री पैन-टिल्ट ऑप्शन दिया गया है. इसे खास तौर पर डेटा प्राइवेसी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.
भारतीय CCTV ब्रांड्स ने मजबूत की अपनी पकड़
चीनी कैमरों पर रोक के बाद भारतीय CCTV ब्रांड्स ने तेजी से अपनी पकड़ मजबूत की है. अब बाजार में ऐसे विकल्प मौजूद हैं जो सुरक्षा, प्राइवेसी और तकनीकी फीचर्स के लिहाज से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: CCTV पर नया नियम लागू, आपके इस्तेमाल में हो या नया लगवाना हो, तो जरूर जानें
