16 हजार रुपये सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, जानें कहां चल रही फायदेमंद डील

अगर आप काफी समय से Apple MacBook Air M5 लेने की सोच रहे हैं, तो फिर आपके पास अच्छा मौका है. Vijay Sales में इस मॉडल पर अच्छा-खासा डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे इसे आप लॉन्च प्राइस से सस्ते में खरीद सकते हैं.

Apple ने हाल ही में M5 चिपसेट के साथ नया MacBook Air लॉन्च किया था और लॉन्च के कुछ ही समय बाद इस पर शानदार डिस्काउंट मिलना शुरू हो गया है. हालांकि यह ऑफर Apple की ऑफिशियल वेबसाइट पर नहीं, बल्कि Vijay Sales पर उपलब्ध है, जहां यूजर्स इस प्रीमियम लैपटॉप को कम कीमत में खरीद सकते हैं.

कितना मिल रहा है डिस्काउंट?

MacBook Air M5 के बेस वेरिएंट (16GB RAM और 512GB स्टोरेज) की कीमत ₹1,19,900 है. Vijay Sales पर इस पर करीब 8% का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे कीमत घटकर ₹1,10,290 रह जाती है. इसके अलावा, ICICI, SBI और Axis बैंक क्रेडिट कार्ड पर ₹7,000 तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है, जिससे इस मॉडल की कीमत और घटकर 1,03,290 रुपये तक हो जाएगी. ऐसे में इस सारे ऑफर्स को मिलाकर आप लगभग ₹16,000 तक की बचत कर सकते हैं.

डिजाइन और डिस्प्ले

डिजाइन के मामले में MacBook Air M5 में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है. यह पहले की तरह ही पतला और हल्का एल्युमिनियम बॉडी के साथ आता है. इसमें 13-इंच और 15-इंच के Liquid Retina डिस्प्ले ऑप्शन मिलते हैं, जो 500 निट्स ब्राइटनेस के साथ शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देते हैं.

पावरफुल परफॉर्मेंस

इस नए MacBook Air की सबसे बड़ी खासियत इसका M5 चिपसेट है. इसमें 10-कोर CPU और 10-कोर GPU मिलता है. Apple के अनुसार, यह M4 मॉडल के मुकाबले AI परफॉर्मेंस में 4 गुना और M1 के मुकाबले 9.5 गुना तक फास्ट है. यह खासतौर पर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है जो AI टूल्स, Apple Intelligence या भारी सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करते हैं.

ग्राफिक्स के लिए इसमें नया रे-ट्रेसिंग इंजन और बेहतर शेडर कोर दिए गए हैं, जिससे 3D रेंडरिंग और इमेज प्रोसेसिंग पहले से ज्यादा स्मूद और फास्ट हो जाती है.

स्टोरेज और स्पीड

Apple ने इस बार 256GB वेरिएंट को हटा दिया है और बेस मॉडल में ही 512GB स्टोरेज दी गई है. इसे 4TB तक अपग्रेड किया जा सकता है. कंपनी का दावा है कि नई SSD पहले से दोगुनी तेज है, जिससे फाइल ट्रांसफर और ऐप लोडिंग टाइम कम हो जाता है.

कनेक्टिविटी और बैटरी

MacBook Air M5 में नया N1 वायरलेस चिप दिया गया है, जो Wi-Fi 7 और Bluetooth 6 को सपोर्ट करता है. इसमें दो Thunderbolt 4 पोर्ट, MagSafe चार्जिंग और दो एक्सटर्नल डिस्प्ले का सपोर्ट मिलता है. बैटरी की बात करें तो यह लैपटॉप एक बार चार्ज करने पर 18 घंटे तक चल सकता है.

यह भी पढें: ₹40000 से कम में मिल रहा MacBook Neo, जानें कहां चल रही फायदेमंद डील

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >