टेक कंपनी Lumio ने भारत में अपने Vision 9 (2026) और Vision 7 (2026) स्मार्ट टीवी के नए 55-इंच वेरिएंट लॉन्च कर दिए हैं. कंपनी ने इससे पहले अप्रैल में इन टीवी सीरीज के 65-इंच मॉडल पेश किए थे. अब ग्राहकों के लिए इन्हें छोटे स्क्रीन साइज और कम कीमत में उपलब्ध कराया गया है. भले ही डिस्प्ले साइज छोटा हुआ है, लेकिन दोनों टीवी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस पहले जैसे ही रखे गए हैं.
भारत में कीमत और उपलब्धता
Lumio Vision 9 (2026) QD-Mini LED स्मार्ट टीवी की कीमत 51,999 रुपये रखी गई है. लेकिन लॉन्च ऑफर के तहत इसे 44,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा.
Lumio Vision 7 (2026) की कीमत 39,999 रुपये है, लेकिन शुरुआती सेल में इसे 34,999 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा.
दोनों नए 55-इंच स्मार्ट टीवी 4 जून से Amazon India और Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे.
Lumio Vision 9 (2026) के फीचर्स
Lumio Vision 9 (2026) स्मार्ट टीवी में MediaTek Pentonic 700 प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ 3GB DDR4 RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है. टीवी में QD-Mini LED डिस्प्ले दिया गया है, जो 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है. इसमें 4K रेजोल्यूशन के साथ 144Hz तक रिफ्रेश रेट और 1080p पर 240Hz तक रिफ्रेश रेट मिलता है. इसके अलावा VRR, ALLM और QMS जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जो खासकर गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाते हैं. ऑडियो के लिए टीवी में 50W DGS 2.2 स्पीकर सेटअप दिया गया है, जिसमें छह ड्राइवर्स और दो सबवूफर शामिल हैं. यह Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आता है. टीवी Android 14 पर काम करता है.
Lumio Vision 7 (2026) में क्या मिलेगा खास?
Lumio Vision 7 (2026) में QLED पैनल दिया गया है. इसमें Dolby Vision और Dolby Atmos सपोर्ट दिया गया है. इसमें 400 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट मिलता है. इस मॉडल में भी 64GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है. दोनों स्मार्ट टीवी में कंपनी का TLDR 2.0 फीचर भी मिलता है, जो कंटेंट एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने का काम करता है.
यह भी पढ़ें: Hisense Mini-LED Smart TV सीरीज लॉन्च, गेमिंग से लेकर ऑडियो तक सबकुछ दमदार
