​Look Back 2024: इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले 5 भारतीय सेलेब्स

​Look Back 2024: भारत में इस साल सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स वाले टॉप-5 भारतीय कौन रहे? आइए जानें-

Look Back 2024: फोटो और वीडियो शेयर करने के लिए इंस्टाग्राम का इस्तेमाल आजकल कॉमन हो चुका है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स किस शख्स के हैं? यहां हम आपको 2024 में भारत में सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स वाले टॉप-5 भारतीयों के बारे में बता रहे हैं-

नंबर – 5 : आलिया भट्ट

आलिया भट्ट फिल्मी परिवार से आती हैं और भारत में बहुत पॉपुलर हैं. इंस्टाग्राम पर भी उनकी पॉपुलैरिटी साफ दिखाई देती है. आलिया के इंस्टाग्राम पर 8.59 करोड़ (85.9M) फॉलोअर्स हैं और वह 546 लोगों को फॉलो करती हैं.

नंबर – 4 : नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश और दुनिया के सबसे पॉपुलर राजनेताओं में से एक हैं. इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री मोदी के 9.2 करोड़ (92 M) से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, लेकिन वह किसी को भी फॉलो नहीं करते हैं.

नंबर – 3 : प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली भारतीय अभिनेत्री हैं. 2000 में मिस वर्ल्ड का ताज जीतने के बाद, उनका करियर बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में फैला है. प्रियंका को इंस्टाग्राम पर 9.24 करोड़ (92.4M) से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं.

नंबर – 2 : श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर हाल ही में प्रियंका चोपड़ा को पछाड़कर भारत में सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स वाली महिला बन गई हैं. श्रद्धा को इंस्टा पर 9.42 करोड़ (94.2M) से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं.

नंबर – 1 : विराट कोहली

क्रिकेट के साथ-साथ विराट कोहली इंस्टाग्राम के भी किंग हैं. विराट कोहली भारत में सबसे ज्यादा फॉलो किये जाने वाले भारतीय हैं, जिनके 27.1 करोड़ (271M) से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वह भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले टॉप लोगों में शामिल हैं.

Look Back 2024: गूगल से लोगों ने इस साल सबसे ज्यादा पूछे ये सवाल, देखें लिस्ट

Look Back 2024: गूगल ने बताया 2024 में भारत में सबसे ज्यादा क्या हुआ सर्च

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >