Lok Sabha Election 2024 Results: मोबाइल पर घर बैठे देखें चुनाव के नतीजे, यहां मिलेगा हर सीट का अपडेट

Lok Sabha Election 2024 Results How To Check: दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत हाल ही में 6 हफ्तों का चुनाव पर्व मनाकर अब नतीजों का इंतजार कर रहा है. कौन जीता और किसे मिली शिकस्त? यह हर कोई जानना चाहता है. आप घर बैठे अपने फोन से चुनाव के नतीजे देख सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे-

How To Check Lok Sabha Election 2024 Results: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों की घड़ी आ चुकी है. चुनाव आयोग द्वारा 543 लोकसभा क्षेत्रों में वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू होगी. पूरे भारत के नागरिक 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो केंद्र में अगली सरकार के गठन का निर्धारण करेगा.

चुनाव आयोग द्वारा परिणामों की घोषणा करने की तैयारी के बीच, मतदाताओं के पास अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों के परिणामों से अपडेट रहने के कई तरीके हैं. एक तरीका यह है कि प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र के लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों पर रियलटाइम अपडेट के लिए चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट – results.eci.gov.in – पर जाएं.

Lok Sabha Election Result 2024 Live Streaming

Twitter X के 100 मिलियन क्लब में क्या 4 जून को शामिल हो जाएंगे PM Modi?

Rs 1.35 लाख करोड़ खर्च के साथ यह आम चुनाव बना सबसे महंगा चुनाव, जानें एक वोट की कीमत

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे ऐसे देखें

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों से जुड़े रियलटाइम अपडेट के लिए आपको चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट results.eci.gov.in पर जाना है. यहां आपको आम चुनाव परिणाम पर क्लिक करना है. अब अपना राज्य चुनें और अपना निर्वाचन क्षेत्र चेक कर लें. यहां आपको स्क्रीन पर दिखाई देगा कि कौन-सा उम्मीदवार आगे चल रहा है और कौन पीछे चल रहा है. आप अपने निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्येक उम्मीदवार के वोट भी देख सकते हैं.

आधिकारिक चुनाव आयोग की वेबसाइट के अलावा, किसी लोकसभा क्षेत्र के आरओ/एआरओ द्वारा दर्ज किये गए डेटा के अनुसार मतगणना के रुझान और परिणाम वोटर हेल्पलाइन ऐप पर उपलब्ध होंगे, जिसे आप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. मतदाता निर्वाचन क्षेत्र और राज्यवार परिणामों के साथ-साथ जीतने और हारने वाले उम्मीदवारों को खोजने के लिए फिल्टर करके भी सर्च कर सकते हैं.

इसके अलावा, प्रभात खबर डॉट कॉम भी लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों पर लाइव अपडेट सहित व्यापक कवरेज प्रदान करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >