Jio का ₹189 वाला प्लान नहीं मिल रहा UPI Apps पर? तो यहां से करें झटपट रिचार्ज

अगर अप भी Jio यूजर हैं और सस्ते में कोई रिचार्ज प्लान ढूंढ रहे हैं तो फिर रिलायंस जियो ने आपके लिए एक बढ़िया प्लान निकाला है. जिसकी कीमत 200 रुपये से भी कम है. इस प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल और डेटा की सुविधा भी मिलेगी. जानिए डिटेल्स.

Jio यूजर हो या फिर Airtel हर कोई सस्ते रिचार्ज प्लान की ही तलाश में रहता है. खासकर वैसे यूजर्स जिनके पास दो-दो सिम हो या फिर जिनके घर में Wi-Fi लगा हुआ होता है. ऐसे यूजर्स सिर्फ अपने नंबर को एक्टिव रखने के लिए रिचार्ज प्लान लेते हैं. ऐसे में Jio ने अपने करोड़ों यूजर्स की समस्या का हल निकाल दिया है. प्राइवेट टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने 200 रुपये से भी कम में एक ऐसा सस्ता प्लान निकाल दिया है. जिससे हर Jio यूजर के पॉकेट पर कम असर पड़ेगा. लेकिन ये सस्ता रिचार्ज प्लान आपको Google Pay या PhonePe पर नहीं मिलेगा. टेंशन मत लीजिए हम आपको बताएंगे जियो के इस सस्ते प्लान के बारे में और साथ ही कहां से आप इस प्लान को खरीद सकते हैं.

Jio का सस्ता प्लान

रिलायंस जियो ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक सस्ता प्लान लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 200 रुपये से भी कम है. इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. साथ ही किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग से लेकर रोजाना के 100 फ्री SMS की सुविधा भी मिलेगी. हालांकि, इस प्लान में डेटा सिर्फ 2GB ही मिलेगा. इसके अलावा इस प्लान में JioTV और JioAICloud की सुविधा भी मिलेगी. वहीं, इस प्लान की कीमत कि बात करें तो यह प्लान सिर्फ 189 रुपये का है.

कहां से करें रिचार्ज

जियो का ये सस्ता प्लान Google Pay या Phone Pe पर उपलब्ध नहीं है. ऐसे में आप My Jio App से इस प्लान को खरीद सकते हैं. App ओपन करने के बाद आपको होमपेज में नीचे कई सारे ऑप्शन दिखई देंगे. जिसमें एक Recharge का ऑप्शन भी होगा. रिचार्ज वाले ऑप्शन पर क्लिक करने पर आपको कई सारे प्लान ऑप्शनस दिख जाएंगे. अगर आपको 189 रुपये का प्लान नहीं मिलता है, तो ऊपर दिए सर्च बार पर 189 रुपये लिख कर सर्च कर लें. सर्च करते ही आपके सामने रिचार्ज ऑप्शन आ जाएगा. जिसके बाद आप ऐप के जरिए ही रिचार्ज कर पाएंगे.

My jio app

किसके लिए फायदेमंद है ये प्लान

जियो का ये सस्ता प्लान उन यूजर्स के लिए फायदेमंद हैं, जिन्हें अपने नंबर को बस एक्टिव रखना है और जिन्हें डेटा का कोई काम नहीं है. ऐसे में 189 रुपये में 28 दिनों की वैलिडिटी और जरूरत के हिसाब से उन्हें डेटा भी मिलेगा. साथ ही उनके पॉकेट पर ज्यादा भार भी नहीं पड़ेगा.

यह भी पढ़ें: Jio के 90 दिन वाले प्लान की आंधी में उड़े Airtel-Vi, सस्ते दाम में मिल रहा अनलिमिटेड कॉलिंग और एक्स्ट्रा डेटा

यह भी पढ़ें: Jio के 200 रुपये से भी कम वाले प्लान ने मचाया हड़कंप, फायदे देख BSNL-Vi भी रह गए भौचक्के

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >