5G कवरेज और डाउनलोड स्पीड में Jio ने मारी बाजी, जानें Airtel, Vi और BSNL का हाल

Jio Tops In Coverage and Download Speed Experience, Open Signal Reports: 5जी की व्यापक उपलब्धता की वजह से जहां जियो 5जी यूजर्स करीब दो-तिहाई समय 5G से कनेक्ट रहते हैं, वहीं कम 5जी कवरेज के कारण एयरटेल यूजर्स को केवल एक-चौथाई समय ही 5जी पर बिताते हैं.

5जी उपलब्धता स्कोर – जियो 66.7%, एयरटेल 24.4%

ओवरऑल डाउनलोड स्पीड – जियो 89.5 MBPS, एयरटेल 44.2 MBPS

Reliance Jio Tops In Coverage and Download Speed Experience: देश में 5जी कवरेज के मामले में रिलायंस जियो लगातार नंबर वन पोजीशन पर बना हुआ है. ओपन सिग्नल की हालिया जारी रिपोर्ट के मुताबिक 5जी-उपलब्धता कैटेगरी में जियो को 66.7% का स्कोर हासिल किया है. जियो को एयरटेल के मुकाबले 42 परसेंटेज पॉइंट की बढ़त मिली है. एयरटेल का स्कोर 24.4% है. इस स्कोर को सीधे 5जी की कवरेज से जोड़ा जा सकता है. 5जी की व्यापक उपलब्धता की वजह से जहां जियो 5जी  यूजर्स करीब दो-तिहाई समय 5G से कनेक्ट रहते हैं, वहीं कम 5जी कवरेज के कारण एयरटेल यूजर्स को केवल एक-चौथाई समय ही 5जी पर बिताते हैं.

डाउनलोड स्पीड एक्सपीरियंस कैटेगरी में भी जियो का प्रदर्शन शानदार

डाउनलोड स्पीड एक्सपीरियंस कैटेगरी में भी जियो का प्रदर्शन शानदार रहा. जियो यूजर्स को कुल औसत डाउनलोड स्पीड करीब 89.5Mbps मिली, जो एयरटेल के 44.2Mbps से लगभग दोगुनी है. 16.9Mbps के स्कोर के साथ वोडाफोन-आइडिया तीसरे नंबर पर है, जबकि बीएसएनएल 3.1Mbps के साथ काफी पीछे है. बताते चलें कि इंटरनेट सर्फिंग, बड़ी और हेवी फाइल डाउनलोड करने, वीडियो देखने और म्यूजिक सुनने के लिए डाउनलोड स्पीड ही सबसे अधिक मायने रखती है.

ओवरऑल कवरेज एक्सपीरियंस की कैटेगरी में भी रिलायंस जियो आगे

ओवरऑल कवरेज एक्सपीरियंस की कैटेगरी में भी रिलायंस जियो कहीं आगे दिखाई देता है. 10 अंकों के पैमाने पर 9 अंकों के साथ जियो ने कवरेज एक्सपीरियंस अवार्ड जीता है. 7.1 अंकों के साथ एयरटेल काफी पीछे नजर आता है. वहीं 3.7 अंकों के साथ वीआई तीसरे स्थान पर है. 1.2 अंकों के साथ बीएसएनएल अंतिम स्थान पर है. स्टेबल कनेक्शन या कहें कंसिस्टेंसी के मामले में भी जियो अपनी प्रतिद्वंदी एयरटेल से आगे है. एयरटेल के 63.3 फीसदी के मुकाबले जियो का स्कोर 66.5 रहा है.

Elon Musk vs Mukesh Ambani: अंबानी, मित्तल ने सैटेलाइट स्पेक्ट्रम की नीलामी की रखी मांग, एलन मस्क असहमत

Jio को मिला Airtel का साथ, सरकार के फैसले से नाखुश होकर पीएम मोदी के सामने रखी यह बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >