JioCoin: जियो यूजर्स को मिल रहा जियोकॉइन, जानें क्या है Jio Coin और कैसे इसे मुफ्त में पाएं

JioCoin: आखिर ये जियोकॉइन है क्या, इसे कैसे कमाया जा सकता है, इसके इस्तेमाल और बाकी सभी जरूरी जानकारी आइए जानते हैं

What Is JioCoin & How To Get It : जियो ने एक नया ब्लॉकचेन-बेस्ड कॉइन लॉन्च किया है जिसे जियोकॉइन कहा जा रहा है, लेकिन ध्यान देने की बात यह है कि यह क्रिप्टोकरेंसी नहीं है. यह खासतौर पर यूजर्स को जियो ऐप्स और सर्विसेज पर उनकी एंगेजमेंट के लिए रिवॉर्ड देने के लिए डिजाइन किया गया है. इसे कमाकर आप जियो से जुड़ी ट्रांजैक्शन्स पर डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं आखिर ये जियोकॉइन है क्या, इसे कैसे कमाया जा सकता है, इसके इस्तेमाल और बाकी सभी जरूरी जानकारी.

क्या है जियोकॉइन?

रिलायंस ने एक ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी कंपनी पॉलिगॉन लैब्स के साथ साझेदारी में जियोकॉइन नामक एक ब्लॉकचेन आधारित डिजिटल कॉइन लॉन्च किया है. हालांकि यह ब्लॉकचेन पर आधारित है, लेकिन जियोकॉइन बिटकॉइन जैसे क्रिप्टोकरेंसी की तरह नहीं है. इसे क्रिप्टो एक्सचेंज से खरीदा नहीं जा सकता. इसके बजाय, जियो ऐप्स और सेवाओं पर विशेष कार्य पूरे करने पर इसे मुफ्त में अर्जित किया जा सकता है. जियोकॉइन को आप फिलहाल के लिए एक रिवॉर्ड पॉइंट के तौर पे ले सकते हैं.

रिपोर्ट्स के अनुसार, जियोकॉइन को एथेरियम लेयर-2 ब्लॉकचेन पर बनाया गया है. इसका मतलब है कि इसकी कीमत रिलायंस जियो या पॉलिगॉन लैब्स जैसे प्रबंधकों द्वारा निर्धारित की जा सकती है. इसके साथ ही, इसे असीमित संख्या में तैयार किया जा सकता है.

जियोकॉइन को मुफ्त के कैसे पाएं?

जियोकॉइन कमाना बेहद आसान है और यह जियो ऐप्स के उपयोग पर आधारित है. फिलहाल, जियोकॉइन केवल जियोस्पीयर ऐप के जरिये कमाए जा सकते हैं, जो जियो द्वारा लॉन्च किया गया एक वेब ब्राउजर है. हालांकि, जल्द ही MyJio, JioCinema और JioMart जैसे ऐप्स के जरिये भी इसे कमाने का विकल्प मिलेगा. जियोकॉइन कमाने के लिए सबसे पहले यूजर्स को जियोकॉइन प्रोग्राम में साइन-अप करना होगा. यह प्रक्रिया जियोस्पीयर ऐप के प्रोफाइल सेक्शन के जरिए पूरी की जा सकती है. यह ऐप Android, iOS, Windows, Mac, Android TV और अन्य प्लैटफॉर्म पर उपलब्ध है. साइन-अप के बाद, जब भी आप जियोस्पीयर ऐप का उपयोग वेब ब्राउजिंग, वीडियो देखने, आर्टिकल पढ़ने, गेम खेलने और अन्य गतिविधियों के लिए करेंगे, तो स्वचालित रूप से जियोकॉइन अर्जित होंगे.

जियोकॉइन को पैसे में कैसे बदलें?जियोकॉइन्स इकट्ठा करने के बाद, यूजर्स इन्हें रिडीम कर सकेंगे. हालांकि, फिलहाल जियो ने रिडीमिंग प्रक्रिया के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी है. उम्मीद की जा रही है कि जियोकॉइन्स का इस्तेमाल विभिन्न जियो सेवाओं में किया जा सकेगा. यूजर्स इनका उपयोग जियो मोबाइल प्लान रिचार्ज करने, ब्रॉडबैंड कनेक्शन के भुगतान और जियोमार्ट पर हल्की-फुल्की किराना खरीदारी के लिए कर पाएंगे.

Jio के सबसे सस्ते रीचार्ज में काफी कुछ बदल गया, TRAI के फैसले का असर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >