जियो ने मारी बाजी, अक्टूबर में जोड़े सबसे ज्यादा ग्राहक, जानिए एयरटेल-वोडा का हाल

Jio Subscriber Growth: अक्टूबर में मोबाइल ग्राहकों की संख्या 57 लाख बढ़ी, जियो ने सबसे ज्यादा 39 लाख नये यूजर जोड़े

Jio Subscriber Growth: भारत के दूरसंचार बाजार में अक्टूबर का महीना कंपनियों के लिए खास रहा. सक्रिय मोबाइल ग्राहकों की संख्या में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और इसमें सबसे बड़ा फायदा रिलायंस जियो को हुआ.

जियो की धमाकेदार बढ़त

ट्राई के ताजा आंकड़ों के मुताबिक अक्टूबर में जियो ने 39 लाख नये सक्रिय ग्राहक जोड़कर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली. कंपनी का कुल सक्रिय ग्राहक आधार अब 47.6 करोड़ तक पहुंच गया है. यह वृद्धि पूरे सेक्टर में सबसे बड़ीरही.

एयरटेल भी रहा मजबूत

भारती एयरटेल ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और करीब 28 लाख नये सक्रिय ग्राहक जोड़े. इसके साथ ही एयरटेल का कुल ग्राहक आधार 39.2 करोड़ तक पहुंच गया. हालांकि जियो की बढ़त एयरटेल से कहीं ज्यादा रही.

वोडाफोन आइडिया की गिरावट

वहीं वोडाफोन आइडिया के लिए अक्टूबर का महीना निराशाजनक रहा. कंपनी के सक्रिय ग्राहकों में करीब 4 लाख की कमी दर्ज की गई, जिससे उसके यूजर बेस में गिरावट आई.

दूरसंचार सेक्टर में महीने की सबसे बड़ी सबसे बड़ी छलांग

कुल मिलाकर अक्टूबर में पूरे सेक्टर में सक्रिय ग्राहकों की संख्या 57 लाख बढ़कर 109.4 करोड़ हो गई. यह पिछले पांच महीनों में सबसे बड़ी मासिक बढ़ोतरी रही. विश्लेषकों का मानना है कि डेटा खपत और ग्राहक वृद्धि से आने वाले समय में औसत प्रति यूजर आय (ARPU) में भी सुधार होगा.

Jio, Airtel, Vi क्यों कर रहे लाखों कीपैड-फोन यूजर्स के साथ धोखा?

Sanchar Saathi App पर सरकार ने बदला फैसला, मोबाइल में प्री-इंस्टॉल नहीं होगा ऐप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >