Jio Recharge Plan: आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ कॉलिंग तक ही लिमिटेड नहीं रह गया, बल्कि काम, पढ़ाई, एंटरटेनमेंट और डिजिटल पेमेंट तक सब कुछ इसी पर डिपेंड है. ऐसे में बार-बार रिचार्ज खत्म होने की टेंशन किसी को भी परेशान कर सकती है. हालांकि, अगर आप चाहते हैं कि एक बार रिचार्ज करने के बाद आप करीब दो महीने तक टेंशन फ्री रहें, तो रिलायंस जियो का 629 रुपये वाला प्लान आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसमें आपको 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ-साथ कई सारे फायदे मिलेंगे. यह प्लान खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है, जो रोजाना ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं और लंबी वैलिडिटी चाहते हैं.
जियो का 629 रुपये वाला प्लान
629 रुपये वाले प्लान में कंपनी यूजर्स को 56 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रही है. इस दौरान यूजर्स सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 फ्री SMS और डेली 2GB डेटा का फायदा उठा सकते हैं. वहीं, जियो के 5G यूजर्स को इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा मिलेगा. यानी कि 5G यूजर्स जितना चाहे उतना डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं.
मिलेंगे और भी कई बेनिफिट्स
जियो इस प्लान में 3 महीने का फ्री JioHotstar (Mobile/TV) सब्सक्रिप्शन, JioTV, 50GB JioAICloud फ्री स्टोरेज और 18 महीनों के लिए Google Gemini का फ्री एक्सेस का फायदा दे रहा है.
किसके लिए बेस्ट है ये प्लान?
जियो का ये प्लान उन यूजर्स के लिए परफेक्ट है, जो बार-बार रिचार्ज नहीं कराना चाहते, जिन्हें रोजाना ज्यादा डेटा की जरूरत होती है, जो कॉलिंग और एंटरटेनमेंट दोनों चाहते हैं और जो फ्री में AI का इस्तेमाल करना चाहते हैं.
यह भी पढ़ें: जियो का सबसे सस्ता फैमिली पोस्टपेड प्लान: कीमत कम, फायदे दमदार
