भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने यूजर्स को ढेरों प्लान्स ऑफर करती है. आज हम जिस प्लान के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, उसकी कीमत सिर्फ ₹365 है. खास बात ये है कि इस प्लान में आपको भरपूर डेटा बेनिफिट्स मिलता है. ये प्लान आपको Jio की वेबसाइट में वैल्यू (Value) कैटेगरी और मोबाइल ऐप दोनों पर दिख जाएगा. आइए इस प्लान के अब पूरे फायदे आपको डिटेल में बताते हैं.
Jio का ₹365 रुपये वाला प्लान
इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों की है और इसमें आपको कुल मिलाकर 25GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है. डेटा खत्म होने के बाद भी इंटरनेट बंद नहीं होगा, बस स्पीड घटकर 64 Kbps रह जाएगी. कॉलिंग की बात करें तो इसमें आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स मिलते हैं. साथ ही हर दिन 100 SMS भी दिए जाते हैं. इसके अलावा इसमें ₹7.47 का टॉकटाइम भी शामिल है.
मिलते हैं एक्स्ट्रा बेनिफिट्स
अब बात करते हैं इस प्लान में मिलने वाले एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की, जो इसे और खास बनाते हैं. इस प्लान के साथ आपको 3 महीने का JioHotstar (Mobile/TV) सब्सक्रिप्शन मिलता है. साथ ही 50GB का फ्री JioAICloud स्टोरेज और JioTV का एक्सेस भी दिया जाता है.
सबसे दिलचस्प बात ये है कि इसमें 18 महीने का Google Gemini Pro प्लान भी मिलता है, जिसकी वैल्यू करीब ₹35,100 है. इसमें 2000GB क्लाउड स्टोरेज समेत कई प्रीमियम फीचर्स शामिल हैं. लेकिन ध्यान रहे, इन Gemini बेनिफिट्स को जारी रखने के लिए आपको ₹349 या उससे ज्यादा वाले अनलिमिटेड 5G प्लान पर एक्टिव रहना होगा.
आपको बता दें कि इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा का कोई जिक्र नहीं है. इसलिए अगर आप खासतौर पर 5G अनलिमिटेड डेटा चाहते हैं, तो आपको दूसरे प्लान्स पर नजर डालनी पड़ सकती है.
नोट: ऊपर बताए गए पैक्स में किसी भी समय बदलाव संभव है. ऐसे में कोई भी रिचार्ज पैक चुनने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट से जरूर कंफर्म कर लें.
यह भी पढ़ें: Jio के सबसे सस्ते पोस्टपेड प्लान के फायदे जानेंगे, तो प्रीपेड प्लान भूल जाएंगे
