Jio के 200 रुपये से भी कम वाले प्लान ने मचाया हड़कंप, फायदे देख BSNL-Vi भी रह गए भौचक्के

Jio Recharge Plan: जियो के पास एक खास प्रीपेड प्लान है जो कम कीमत में अपने यूजर्स को बढ़िया फायदे दे रहा है. यह प्लान 200 रुपये से कम कीमत में उपलब्ध है और जियो ने भी इसे अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर “Affordable” प्लान के रूप में शामिल किया है.

Jio Recharge Plan: BSNL ने हाल ही में अपने कुछ किफायती प्लानों की वैलिडिटी घटाकर उन्हें महंगा कर दिया है. ऐसा करने के बाद लोगों को लगने लगा था कि अब सरकारी कंपनी भी प्राइवेट कंपनियों की राह पर चल रहा है. इस मौके का फायदे उठाते हुए जियो ने एक किफायती प्लान लॉन्च किया है. इस प्लान की खास बात यह है कि इसकी कीमत 200 रुपये से भी कम है. यानी अब जियो यूजर्स को अपना सिम एक्टिव रखने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करनी की जरूरत नहीं पड़ेगी. आइए जानते हैं इस प्लान में क्या-क्या बेनिफिट्स देखने को मिलते हैं.

Jio का 189 रुपये वाला प्लान

Jio ने 200 रुपये से कम कीमत में एक बजट फ्रेंडली प्लान लॉन्च किया है. कंपनी ने इसकी कीमत 189 रुपये रखी है. यह प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए बढ़िया हो सकता है जिन्हें इंटरनेट से ज्यादा अनलिमिटेड कॉलिंग की जरूरत होती है. हालांकि, इसमें इंटरनेट की सर्विस पूरी तरह खत्म नहीं की गयी है. इस प्लान यूजर्स को कुल 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा, लेकिन यह रोजाना की लिमिट में नहीं आएगा. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और इसमें हर दिन 300 SMS के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी. इसके अलावा, इस प्लान में यूजर्स को JioTV और JioAICloud जैसी सेवाएं का भी लाभ मिलेगा. 

BSNL-Vi के पास भी हैं सस्ते प्लान 

इस समय रिलायंस जियो का यह सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान है. इसकी मदद से यूजर्स अपना सिम कार्ड महीने भर के लिए एक्टिव रख सकते हैं. हालांकि, बीएसएनएल (BSNL) और वोडाफोन आइडिया (Vi) जैसे अन्य टेलीकॉम ऑपरेटर्स के पास इससे भी कम कीमत वाले प्लान मौजूद हैं. लेकिन इन सस्ते प्लानों को चुनने वाले ग्राहक अक्सर कम खर्च करने वाले उपभोक्ता वर्ग में आते हैं, जिन्हें टेलीकॉम कंपनियां अपनी प्राथमिकता में नहीं रखतीं.

फिलहाल भारतीय टेलीकॉम सेक्टर का फोकस प्रति उपयोगकर्ता औसत आय (ARPU) बढ़ाने पर है. इसी वजह से समय-समय पर रिचार्ज दरों में इजाफा किया जाता है. ऐसा माना जा रहा है कि अगली टैरिफ बढ़ोतरी 2026 में देखने को मिलेगी, और इस बार यह प्रक्रिया पहले के मुकाबले कुछ अलग हो सकती है.

यह भी पढ़ें: BSNL ₹147 Plan: अब कम वैलिडिटी के साथ मिलेगा डेटा और कॉलिंग, यूजर्स को झटका

यह भी पढ़ें: ₹1 ज्यादा में Airtel दे रहा 14GB एक्स्ट्रा डेटा, अब रगड़ कर डाउनलोड करिए मूवी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >