Jio का यह रीचार्ज खत्म कर देगा NetFlix सब्सक्रिप्शन की चिंता, कीमत भी कम

Jio Recharge with Netflix Plan : हम आपको जियो के एक ऐसे रीचार्ज प्लान के बारे में बता रहे हैं, जिनमें आपको नेटफ्लिक्स प्लान के खास बेनिफिट्स मिलते हैं.

Jio NetFlix Plan: रिलायंस जियो का 1499 रुपये वाला प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग सपोर्ट के साथ आता है. साथ ही, 84 दिन के लिए रोज 3GB डेटा भी ग्राहकों को मिलता है. इस तरह इस प्लान में ग्राहकों को टोटल 252GB डेटा के बेनिफिट्स दिये जाते हैं. इस प्लान में रोज 100SMS के बेनिफिट्स दिये जाते हैं. इस प्लान के बाकी बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें Netflix (बेसिक), JioTV, JioCinema और JioCloud का भी ऐक्सेस मिलता है.

जियो रीचार्ज के साथ नेटफ्लिक्स का कौन सा प्लान मिल रहा है?

नेटफ्लिक्स के इस प्लान की स्टैंडअलोन के तौर पर बात करें तो यह एक बेसिक प्लान 199 रुपये प्रति महीने की कीमत पर आता है. इस प्लान में 720p (HD) तक रेजॉल्यूशन का सपोर्ट मिलता है. यह प्लान टीवी, कम्प्यूटर, मोबाइल फोन और टैबलेट सभी डिवाइस में चलाया जा सकता है. हालांकि, एक बार में केवल एक ही स्क्रीन पर कंटेंट प्ले कर सकते हैं. साथ ही, डाउनलोड डिवाइस भी 1 तक ही सीमित रहेगा.

200 रुपये से सस्ते जियो के इन रीचार्ज प्लान्स के फायदे हैं कमाल, देखें

JioCinema का रेग्युलर सब्सक्रिप्शन मिलेगा

रिलायंस जियो के इस प्लान में डेटा की लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64 Kbps तक हो जाती है. इसके साथ ही, आपको बताते चलें कि इस प्लान में सब्सक्राइबर्स को JioCinema का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन ऑफर नहीं किया जाता है. इसमें जियोसिनेमा का रेगुलर सब्सक्रिप्शन मिलता है. इसके साथ ही, एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा भी ऑफर किया जा रहा है.

Jio रिचार्ज प्लान 2024: अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग, प्लान, कीमत और वैलिडिटी की पूरी जानकारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >