Jio ने 100 रुपये वाले प्लान में किया बड़ा बदलाव, यूजर्स को लगेगी बड़ी चपत

Jio Rs 100 Plan: Jio ने अपने 100 रुपये वाले डेटा ऐड-ऑन प्लान में बड़ा बदलाव किया है. अब यूजर्स को JioHotstar का सब्सक्रिप्शन सिर्फ 30 दिनों के लिए मिलेगा, पहले यह 90 दिनों तक मिलता था

Jio ने अपने यूजर्स को एक बड़ा झटका दिया है. कंपनी ने अपने लोकप्रिय 100 रुपये वाले डेटा ऐड-ऑन प्लान (Jio Rs 100 Plan) में बड़ा बदलाव करते हुए OTT बेनिफिट्स में कटौती कर दी है. पहले जहां इस प्लान में JioHotstar का 90 दिनों का सब्सक्रिप्शन मिलता था, अब यह घटाकर सिर्फ 30 दिनों का कर दिया गया है.

क्या है Jio का 100 रुपये वाला प्लान? (Jio Rs 100 Plan Details)

  • यह एक डेटा ऐड-ऑन प्लान है, जिसे एक्टिव बेस प्लान के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है
  • इसमें यूजर्स को 5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है
  • प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों की है
  • डेटा खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps हो जाती है.
Jio rs 100 plan new
Jio rs 100 plan old

JioHotstar सब्सक्रिप्शन में क्या बदला?

  • पहले इस प्लान में JioHotstar Mobile/TV का सब्सक्रिप्शन 90 दिनों के लिए मिलता था
  • अब यह घटाकर सिर्फ 30 दिनों का कर दिया गया है
  • तीन महीने का सब्सक्रिप्शन जिसकी कीमत ₹299 होती है, अब सिर्फ एक महीने के लिए मिलेगा.

क्या मिल रहे हैं एडिशनल बेनिफिट्स?

  • Jio की 9वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेशन के तहत कुछ अतिरिक्त ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं
  • Jio Gold पर 2% का डिस्काउंट मिल रहा है, जिसे मिस्ड कॉल देकर क्लेम किया जा सकता है.

Jio ₹100 Plan Changed: FAQs

Q1: Jio का 100 रुपये वाला प्लान किसके लिए है?

यह प्लान उन यूजर्स के लिए है जिन्हें एक्स्ट्रा डेटा और OTT एक्सेस की जरूरत होती है.

Q2: क्या JioHotstar सब्सक्रिप्शन अब भी मिलेगा?

हां, लेकिन अब सिर्फ 30 दिनों के लिए मिलेगा.

Q3: क्या इस प्लान में कॉलिंग या SMS बेनिफिट्स हैं?

नहीं, यह सिर्फ डेटा ऐड-ऑन प्लान है.

Q4: क्या यह प्लान सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है?

हां, लेकिन इसे एक्टिव बेस प्लान के साथ ही इस्तेमाल किया जा सकता है.

189 और 98 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी घटाकर Vi ने यूजर्स को दिया बड़ा झटका

सिर्फ ₹11 में 10GB डेटा! Jio के धमाकेदार डेटा पैक्स ने मचाया तहलका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >