Jio Recharge: सस्ते प्लान में नेटफ्लिक्स के साथ हर रोज 2GB डेटा, साथ में अनलिमिटेड 5G

Jio Recharge Plan: जियो के पोर्टफोलियो में कई सारे ऐसे प्लान्स हैं, जिनकी कीमत तो कम है लेकिन इनमें मिलने वाले बेनिफिट्स ज्यादा हैं. जियो का 1299 रुपये का प्रीपेड प्लान भी इन दिनों काफी पॉपुलर हो रहा है.

Jio Recharge: रिलायंस जियो देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है. समय-समय पर जियो अपने ग्राहकों के लिए आकर्षक प्लान्स पेश करती है. इन प्लान्स में कम कीमत पर शानदार बेनिफिट्स मिलते हैं. जियो के पोर्टफोलियो में कई सारे ऐसे प्लान्स हैं, जिनकी कीमत तो कम है लेकिन इनमें मिलने वाले बेनिफिट्स ज्यादा हैं. जियो का 1299 रुपये का प्रीपेड प्लान भी इन दिनों काफी पॉपुलर हो रहा है. हम जानेंगे इस रीचार्ज प्लान के फायदे.

168GB डेटा के बेनिफिट्स

जियो के 1299 रुपये वाले रीचार्ज प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और डेली 2GB डेटा मिलता है, कुल 168GB डेटा के साथ. अगर आप अधिक डेटा का इस्तेमाल करते हैं, तो यह प्लान आपको पसंद आने वाला है. साथ ही, 100 फ्री एसएमएस भी दिये जाते हैं. यह प्लान ट्रू 5G सेगमेंट का हिस्सा है, जिससे यूजर्स अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ भी उठा सकते हैं.

नेटफ्लिक्स का मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा

जियो रीचार्ज में ऊपर बताये गए फायदों के अलावा, ओटीटी लवर्स के लिए जियो ने नेटफ्लिक्स का मोबाइल सब्सक्रिप्शन, जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया है. इस प्लान से ओटीटी स्ट्रीमिंग करने वाले यूजर्स को काफी फायदा होगा, क्योंकि इसमें नेटफ्लिक्स के साथ-साथ जियो के अन्य मनोरंजन प्लैटफॉर्म्स का भी ऐक्सेस मिलता है.

Happy New Year 2025: Jio के धमाकेदार प्लान के साथ करें नये साल का स्वागत, मिलेंगे बेमिसाल फायदे

Jio Recharge: 200 रुपये सस्ता हुआ यह प्लान, वैलिडिटी भी मिलेगी ज्यादा

Cheapest Recharge Plan: 11 रुपये में खत्म होगी डेटा की टेंशन, जानिए पूरे बेनिफिट्स

Jio, Airtel, Vi को चुकानी पड़ी महंगे टैरिफ की कीमत, 1 करोड़ से ज्यादा यूजर्स ने कहा गुडबाय, BSNL ने काटी चांदी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >