Jio ने पेश किया धांसू प्लान, 84 दिन के अनलिमिटेड डेटा के साथ मिलेगा ओटीटी सब्सक्रिप्शन

Jio Recharge Plan : एंटरटेनमेंट के शौकीनों के लिए रिलायंस जियो ने एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है. प्लान में अनलिमिटेड कॉल और डेटा के साथ ओटीटी का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है, जिसमें ग्राहक अपने पसंदीदा टीवी शो और लाइव क्रिकेट तक देख सकते हैं. इस प्लान की कीमत 857 रुपये है.

Reliance Jio Recharge Plan : टेलीकॉम कंपनी जियो ने अपने ग्राहकों के लिए 857 रुपये का शानदार प्लान पेश किया है. जियो का का यह 84 दिन वाला प्लान प्रीपेड ग्राहकों के लिए है. यह नया प्लान जियो ने ग्राहकों के लिए मनोरंजन के तौर पर पेश किया है. इसमें ओटीटी का मुफ्त सब्सक्रिप्शन दिया गया है. अब बिना समय बर्बाद किये आइए इस प्लान के फायदे के बारे में जानते हैं-

जियो का यह प्लान 2 जीबी प्रतिदिन डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस प्रतिदिन के बेनिफिट्स के साथ आता है. इस प्रीपेड प्लान की वैधता 84 दिनों की है.

Jio Recharge Plan: जियो का 749 रुपयेवाला प्लान है कमाल, एक्स्ट्रा डेटा के साथ मिलते हैं बड़े बेनिफिट्स

प्लान में अमेजन प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिल रहा है, जिसमें ब्लॉक बस्टर बॉलीवुड की फिल्में और टीवी शो ग्राहक देख सकेंगे. इसके अलावा, प्लान की खास बात यह है कि प्लान में जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड का भी सब्सक्रिप्शन मिल रहा है. मतलब यह प्लान फिल्म देखने के शौकीनों के लिए गजब का प्लान साबित होने वाला है.

साथ ही, इसमें ग्राहकों का दैनिक डेटा खत्म होने के बाद भी इंटरनेट स्पीड 64 केबीपीएस के साथ नेट की सुविधा होगी. इसमें 5 जी डेटा ऑफर बंडल भी शामिल है. अगर किसी ग्राहक के पास 5 जी फोन है तो वह अनलिमिटेड 5 जी डेटा का मजा ले सकता है.

Jio Cinema Premium Plans: 29 रुपये में महीनेभर फुल-ऑन एंटरटेनमेंट का डोज, OTT का ऐक्सेस भी मिलेगा

जियो का एक और प्लान है दमदार

जियो भारत फोन उपयोगकर्ताओं के लिए 234 रुपये का प्लान 56 दिनों की सेवा वैधता, 300 एसएमएस प्रतिदिन 28 दिन, 0.5 जीबी डेली डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनिफिट्स के साथ आता है. इस प्लान के साथ यूजर्स को जियो सावन और जियो सिनेमा का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है.

जियो का नया 857 रुपये का प्लान क्या है?

यह 84 दिनों की वैधता वाला प्रीपेड प्लान है, जिसमें 2 जीबी प्रतिदिन डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस प्रतिदिन शामिल हैं।

इस प्लान में ओटीटी सब्सक्रिप्शन का क्या फायदा है?

ग्राहकों को अमेजन प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन, जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिससे वे फिल्में और टीवी शो देख सकते हैं।

क्या प्लान में डेटा खत्म होने के बाद भी इंटरनेट की सुविधा मिलेगी?

हाँ, डेटा खत्म होने के बाद भी यूजर्स को 64 केबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट सेवा मिलेगी।

5 जी डेटा का क्या फायदा है?

अगर ग्राहक के पास 5 जी फोन है, तो वह इस प्लान के साथ अनलिमिटेड 5 जी डेटा का मजा ले सकता है।

जियो का एक और खास प्लान क्या है?

जियो का 234 रुपये का प्लान 56 दिनों की वैधता, 0.5 जीबी डेली डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 300 एसएमएस प्रतिदिन के साथ आता है, जिसमें जियो सावन और जियो सिनेमा का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है।

(प्रस्तुति : आर्यन राज)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >