13 रुपये रोज के खर्च में JIO दे रहा अनलिमिटेड 5G डेटा, Amazon Prime सब्सक्रिप्शन Free

Jio Recharge Plan: रिलायंस जियो अपने यूजर्स को कई तरह के प्लान्स ऑफर करता है. जिसमें मंथली से लेकर एनुअल और डेटा से लेकर ऑनली कॉलिंग प्लान शामिल होते हैं. ऐसे में किसी किसी प्लान में जियो OTT का फ्री सब्सक्रिप्शन भी ऑफर करता है. ऐसे में अगर आप Amazon Prime का फ्री सब्सक्रिप्शन चाहते हैं तो फिर आपके लिए हम लाएं हैं जियो का एक बढ़िया प्लान. जिसमें आपको मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा और Amazon Prime का फ्री सब्सक्रिप्शन.

Jio Recharge Plan: आजकल OTT प्लेटफॉर्म्स की डिमांड बढ़ गई है. ऐसे में हर कोई ऐसे रिचार्ज प्लान की तलाश में रहता है जिसमें उन्हें अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग बेनेफिट्स के साथ-साथ OTT प्लेटफॉर्म्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिल जाए. अगर आप जियो यूजर हैं तो फिर खुश हो जाइए. क्योंकि, आज हम आपको एक ऐसे ही प्लान के बारे में बताने हैं, जिसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग-डेटा बेनेफिट्स के साथ Amazon Prime का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा.

यह भी पढ़ें: JIO का 84 दिनों वाला धमाकेदार प्लान, अनलिमिटेड डेटा के साथ मिल रहा Netflix का फ्री सब्सक्रिप्शन

जियो का 1029 रुपये वाला प्लान | JIO 1029 Plan Details

रिलायंस जियो अपने यूजर्स को तरह-तरह के प्लान्स ऑफर करती है. उन्हीं में से एक है 1029 वाला रिचार्ज प्लान. जिसमें यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. 84 दिनों के लिए यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ रोजाना के 100 फ्री SMS की सुविधा मिलेगी. साथ में डेली के 2GB डेटा का फायदा भी यूजर्स को मिलेगा. अगर आप 5G स्मार्टफोन यूजर हैं तो फिर आपको अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा मिलेगा. यानी कि जितना चाहे उतना डेटा का इस्तेमाल आप कर सकते हैं. डेटा खत्म होने की कोई टेंशन नहीं होगी.

Amazon Prime का फ्री सब्सक्रिप्शन

जियो के इस प्लान में यूजर्स को 84 दिनों के लिए Amazon Prime Lite का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा. इतना ही नहीं, 90 दिनों के लिए यूजर्स को JioHotstar का Mobile/TV का फ्री सब्सक्रिप्शन और Jio TV का फ्री एक्सेस भी मिलेगा. यानी कि एक प्लान में यूजर्स को एक साथ तीन-तीन प्लेटफॉर्म्स का फ्री एक्सेस मिलेगा. इसके अलावा इस प्लान में 50 GB JioAICloud storage का बेनेफिट भी यूजर्स को मिलेगा.

यह भी पढ़ें: Amazon Prime यूजर्स को झटका! पैसे देने के बाद भी देखने पड़ेंगे Ads, नहीं देखने के लिए लगेगा एक्‍स्‍ट्रा चार्ज

यह भी पढ़ें: सिर्फ कॉलिंग के लिए चाहिए सस्ता प्लान? तो फिर JIO, Airtel, BSNL और VI के ये प्लान्स रहेंगे बेस्ट ऑप्शन

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >