Jio रीचार्ज के साथ Netflix Free, देखें जियो के धाकड़ प्लान

Jio Recharge Plan: जियो पोस्टपेड प्लान्स में बहुत सारे बेनिफिट्स मिलते हैं. हम कुछ ऐसे प्लान्स के बारे में बताते हैं, जो नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त देते हैं.

Jio Recharge Plan : मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने यूजर्स की जरूरत और बजट के अनुसार समय-समय पर अपने प्लान्स में बदलाव करती है. आज हम जियो के कुछ ऐसे पोस्टपेड प्लान के बारे में आपको बताएंगे, जो नेटफ्लिक्स का फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर करते हैं. ये प्लान्स सब्सक्राइब करने के बाद आपको नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन अलग से लेने की जरूरत नहीं होगी. आइए जानें फ्री नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन वाले जियो के प्लान कौन से हैं –

Jio 699 Postpaid Plan Benefits

रिलायंस जियो का यह प्लान ऐसे यूजर्स की पहली पसंद होता है, जो कम कीमत में ज्यादा बेनिफिट्स वाला प्लान तलाशते हैं. इसमें जियो यूजर को 100GB डेटा दिया जाता है. इसमें 3 फैमिली सिम भी मिलते हैं. साथ ही, सिम पर 5 जीबी अतिरिक्त मासिक डेटा भी मिलता है. इसके अलावा, Amazon Prime Lite, Jio TV, Jio Cinema और Jio Cloud का सब्सक्रिप्शन भी जियो यसूजर को मिलता है.

JioAirFiber या Airtel Xstream जानें दोनों में कौन सा इंटरनेट सर्विस आपके लिए है बेस्ट?

Jio 1499 Postpaid Plan Benefits

जियो का यह रीचार्ज नेटफ्लिक्स मोबाइल का सब्सक्रिप्शन तो देता ही है, साथ में अमेजन लाइट, जियो टीवी का सब्सक्रिप्शन भी मिल जाता है. इसमें कुल 300 जीबी डेटा मिलता है. इस प्लान में एडिशनल सिम नहीं मिलता है. अनलिमिटेज कॉलिंग और एसएसएस की सुविधा यूजर को दी जा रही है.

पैक चुनने से पहले कंफर्म कर लें प्लान बेनिफिट्स

फ्री नेटफ्लिक्स बेनिफिट्स वाले रिलायंस जियो के इन रीचार्ज प्लान्स को आप अपनी लिस्ट में आज ही शामिल कर सकते हैं. ध्यान रहे, जियो के इन प्लान्स में बदलाव संभव है. ऐसे में यूजर्स को हमारी सलाह है कि कोई भी रीचार्ज कराने से पहले कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर उसके बेनिफिट्स चेक कर लें.

1198 में Jio का धाकड़ प्लान, अनलिमिटेड डेटा के साथ ओटीटी ऐप्स भी फ्री

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >