Jio Recharge: 200 रुपये सस्ता हुआ यह प्लान, वैलिडिटी भी मिलेगी ज्यादा

Reliance Jio Recharge Plan: जियो के इस नये रीचार्ज प्लान में यूजर्स को हर दिन 2GB हाई स्पीड डेटा, 100 फ्री SMS, अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और नेशनल रोमिंग की सुविधा मिलती है.

Reliance Jio ने अपने 999 रुपये वाले प्लान को फिर से पेश किया है. इसमें अब यूजर्स को 14 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी मिलेगी. पहले यह प्लान 999 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी के साथ आता था, लेकिन अब इसमें 98 दिन की वैलिडिटी मिलेगी.

Jio Recharge: जियो के नये प्लान में क्या है खास?

जियो के इस नये रीचार्ज प्लान में यूजर्स को हर दिन 2GB हाई स्पीड डेटा, 100 फ्री SMS, अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और नेशनल रोमिंग की सुविधा मिलती है. इसके साथ ही, जियो के कम्प्लीमेंटरी ऐप्स का भी मुफ्त ऐक्सेस मिलेगा.

एयरटेल का 979 रुपये वाला प्लान भी है टक्कर का

जुलाई में जियो ने अपने 999 रुपये वाले प्लान की कीमत बढ़ाकर 1,199 रुपये कर दी थी. इसमें डेली 3GB डेटा, 100 SMS और अन्य लाभ शामिल थे. वहीं, एयरटेल का 979 रुपये वाला प्लान भी मौजूद है, जिसमें डेली 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है.

11 रुपये में 10GB डेटा वाले Jio Recharge Plan ने बढ़ा दी Airtel और BSNL की टेंशन

Jio का सबसे सस्ता रीचार्ज, कम खर्च में पूरे महीने अनलिमिटेड कॉल और डेटा का फायदा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >