Jio New Recharge Plan 2025: 28 दिनों की वैलिडिटी वाले जियो के प्लान्स में मिलते हैं ये बेनिफिट्स

Jio New Recharge Plan 2025: नये रीचार्ज प्लान में कॉलिंग, डेटा और ओटीटी सब्सक्रिप्शन जैसी सुविधाएं शामिल हैं, जो इसे एक अच्छा ऑप्शन बना सकती हैं.

Jio New Recharge Plan 2025: जियो रिलायंस ने हाल ही में नये रीचार्ज प्लान लॉन्च किये हैं, जो सभी जियो यूजर्स के लिए महत्वपूर्ण हैं. कुछ समय पहले जियो के रीचार्ज प्लान में वृद्धि की गई थी, जिसके कारण यूजर्स सस्ते रीचार्ज की तलाश में हैं. नये रीचार्ज प्लान में कॉलिंग, डेटा और ओटीटी सब्सक्रिप्शन जैसी सुविधाएं शामिल हैं, जो इसे एक अच्छा ऑप्शन बना सकती हैं.

Jio New Recharge Plan 2025

जियो रिलायंस ने नये साल के मौके पर जीरो बैलेंस के तहत नये रीचार्ज प्लान लॉन्च किये हैं. इन प्लान्स के तहत यूजर्स को मुफ्त कॉलिंग, डेटा और ओटीटी सब्सक्रिप्शन का लाभ मिलेगा. आजकल अधिकांश परिवारों में दो मोबाइल होते हैं और दोनों में रीचार्ज रखना जरूरी होता है. इस आर्टिकल में हम रिलायंस जियो के 28 दिनों की वैधता वाले नये रीचार्ज प्लान के बारे में जानकारी देंगे. ध्यान रहे कि कोई भी पैक चुनने से पहले जियो की ऑफिशियल वेबसाइट से उसमें मिलनेवाले बेनिफिट्स जरूर चेक कर लें.

जियो का 28 दिन रीचार्ज वॉइस कॉलिंग

सबसे पहले हम आपको जियो रिलायंस के 249 रुपये के रीचार्ज प्लान के बारे में जानकारी देंगे. इस प्लान में आपको 28 दिन की वैधता मिलती है और 249 रुपये के रीचार्ज के साथ आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा प्राप्त होती है. इसका मतलब है कि आप किसी भी नेटवर्क पर कितनी भी बार कॉलिंग कर सकते हैं और इस सुविधा का पूरी तरह से लाभ उठा सकते हैं.

249 रीचार्ज डेटा वैलिडिटी

249 रुपये के रीचार्ज प्लान में आपको 28 दिनों की वैधता के साथ फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलेगी. इसके अलावा, आपको प्रतिदिन 1GB डेटा मिलेगा, यानी कुल 28GB डेटा इस प्लान में शामिल है, जिससे आप आसानी से इंटरनेट का उपयोग कर सकते हैं. साथ ही, आपको रोजाना 100 एसएमएस की सुविधा भी दी जाएगी. इसके अतिरिक्त, जियो सिनेमा, जियो टीवी और जियो क्लाउड का सब्सक्रिप्शन भी इस प्लान में शामिल है, जिससे आप मनोरंजन का पूरा मजा ले सकेंगे.

जियो का 299 का रीचार्ज

अगर आप जियो रिलायंस का 299 रुपये वाला रीचार्ज प्लान एक्टिवेट करते हैं, तो आपको 28 दिनों तक रोजाना 1.5GB डेटा मिलेगा, यानी इस प्लान में कुल 42GB डेटा मिलेगा. इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 एसएमएस प्रतिदिन और जियो टीवी, जियो सिनेमा, और जियो क्लाउड का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा.

जियो 349 वाला रीचार्ज प्लान

जियो रिलायंस द्वारा 349 रुपये का एक रीचार्ज प्लान भी उपलब्ध कराया गया है, जिसमें यूजर्स को प्रतिदिन 2GB डेटा मिलेगा. इस रीचार्ज प्लान में 5G नेटवर्क की सुविधा भी है, यानी यदि आपके क्षेत्र में 5G नेटवर्क उपलब्ध है, तो आपको अनलिमिटेड डेटा का लाभ भी मिल सकता है. इसके अलावा, इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और जियो सब्सक्रिप्शन भी शामिल है.

Jio Ka Sasta Recharge: 160 रुपये महीने के खर्च में अनलिमिटेड कॉल्स और डेटा के साथ 1000 SMS के बेनिफिट्स

BSNL Recharge: इस प्लान ने उड़ाये Jio – Airtel के होश, 3 रुपये से कम खर्च पर 300 दिनों की वैलिडिटी

SIM Card जिंदा रखने के लिए ये वाला रीचार्ज है परफेक्ट, फायदे जानकर मान जाएंगे

2024 में खरीदो और पाओ 2025 की टेंशन से छुटकारा, एयरटेल के एक साल की वैलिडिटी वाले रीचार्ज प्लान्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >