Reliance Jio ने हाल ही में लंबे समय से इनएक्टिव पड़े SIM कार्ड्स को डिएक्टिवेट करना शुरू कर दिया है. खासकर वे नंबर जो केवल इनकमिंग कॉल्स के लिए इस्तेमाल हो रहे थे और जिन पर महीनों से कोई रिचार्ज नहीं किया गया है. कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर शिकायत की है कि उनका नंबर अचानक बंद हो गया. ऐसे में अगर आप अपना नंबर बचाना चाहते हैं तो एक छोटा सा रिचार्ज करना ही सबसे आसान तरीका है.
क्यों हो रहा है SIM डिएक्टिवेशन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिन SIM कार्ड्स पर करीब एक साल से कोई रिचार्ज नहीं हुआ है, उन्हें Jio धीरे-धीरे बंद कर रहा है. इसका असर उन यूजर्स पर ज्यादा पड़ रहा है जो नंबर को सिर्फ इनकमिंग कॉल्स के लिए रखते हैं.
सबसे सस्ते प्लान्स
₹11 डेटा पैक: 10GB हाई-स्पीड डेटा, वैलिडिटी सिर्फ 1 घंटे. कॉलिंग और SMS नहीं.
₹103 फ्लेक्सी पैक: 5GB डेटा, 28 दिन की वैलिडिटी. सिंपल और बजट-फ्रेंडली.
बैलेंस्ड प्लान्स
₹189 प्लान: 28 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और 2GB डेटा. SMS भी शामिल.
₹209 प्लान: 22 दिन की वैलिडिटी, रोजाना 1GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS/दिन. साथ में JioTV और JioCloud जैसे एक्स्ट्रा बेनिफिट्स.
क्या करना चाहिए
अगर आपका Jio नंबर लंबे समय से इनएक्टिव है तो तुरंत कोई छोटा रिचार्ज कर लें. इससे आपका नंबर सुरक्षित रहेगा और डिएक्टिवेशन का खतरा नहीं रहेगा.
ध्यान रहे, हर सर्किल के लिए प्लान की कीमत और बेनेफिट्स अलग-अलग हो सकते हैं. ऐसे में अपने सर्किल के हिसाब से ऑफिशियल साइट पर प्लान डिटेल्स चेक कर ही रिचार्ज करें.
यह भी पढ़ें: जियो लेकर आई यूथ एंड गेमिंग प्लान, ₹459 में मिलेंगे कई प्रीमियम फीचर्स
