12 रुपये के डेली खर्च पर JIO दे रहा अनलिमिटेड डेटा, Hotstar-Sony Liv का सब्सक्रिप्शन Free

JIO अपने करोड़ों यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और अनलिमिटेड 5G डेटा फायदे के साथ Hotstar और Sony Liv का फ्री एक्सेस दे रहा है. जियो के इस प्लान की कीमत 1024 रुपये है. डेली के खर्च के हिसाब से यूजर्स को सिर्फ हर दिन 12 रुपये का खर्च पड़ेगा.

JIO Recharge Plan: नेटवर्क चाहे कोई भी हो यूजर्स हमेशा ऐसे रिचार्ज प्लांस की तलाश में रहते हैं, जिसमें उन्हें किफायती के साथ फायदेमंद हो. ऐसे में प्राइवेट टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने करोड़ों यूजर्स के लिए तरह-तरह के रिचार्ज प्लांस लॉन्च करते रहती है. जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा अच्छी वैलिडिटी के साथ-साथ कई अन्य बेनेफिट्स भी मिलते हैं. अगर आप भी जियो यूजर हैं तो आपके लिए आज हम जियो का एक ऐसा प्लान लेकर आए हैं जिसमें आपको लंबी वैलिडिटी, अनलिमिटेड डेटा के साथ-साथ कई अन्य बेनेफिट्स भी मिलेंगे.

यह भी पढ़ें: बस 1 रुपये ज्यादा! मिलेगा अनलिमिटेड डेटा और Amazon Prime का फ्री सब्सक्रिप्शन

JIO का 1024 रुपये वाला प्लान

जियो अपने यूजर्स के लिए 1024 रुपये का प्लान ऑफर करता है. इस प्लान में यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. 84 दिनों के लिए हर नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा और रोजाना के 100 फ्री SMS का फायदा मिलेगा. वहीं, डेटा कि बात करें तो इस प्लान में यूजर्स को डेली 2GB डेटा मिलेगा. ऐसे में अगर आप 5G स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं तो फिर आपको अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा मिलेगा.

अन्य बेनेफिट्स

इस प्लान में मिल रहे अन्य बेनेफिट्स कि बात करें तो जियो अपने 1024 रुपये के प्लान में यूजर्स को 90 दिनों के लिए JIO Hotstar का Mobile/TV का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा. साथ ही यूजर्स 84 दिनों के लिए Sony Liv, ZEE5 और JIO TV के फ्री एक्सेस का भी फायदा उठा पाएंगे. इसके अलावा यूजर्स को इस प्लान में 50 GB JIO AI Cloud Storage का फ्री एक्सेस भी मिलेगा.

यह भी पढ़ें: 13 रुपये रोज के खर्च में JIO दे रहा अनलिमिटेड 5G डेटा, Amazon Prime सब्सक्रिप्शन Free

यह भी पढ़ें: सिर्फ कॉलिंग के लिए चाहिए सस्ता प्लान? तो फिर JIO, Airtel, BSNL और VI के ये प्लान्स रहेंगे बेस्ट ऑप्शन

यह भी पढ़ें: Amazon Prime यूजर्स को झटका! पैसे देने के बाद भी देखने पड़ेंगे Ads, नहीं देखने के लिए लगेगा एक्‍स्‍ट्रा चार्ज

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >