Jio Diwali Offer: जियो का धमाकेदार ऑफर, साल भर मिलेगा फ्री इंटरनेट, लेकिन यहां है ट्विस्ट

Jio Diwali Offer: रिलायंस जियो के इस फेस्टिव ऑफर के तहत अगर कोई भी नया यूजर जियो का फाइबर प्लान लेता है, तो उसे एक साल तक इंटरनेट फ्री मिल सकता है.

Jio Diwali Offer: देश के टॉप बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने यूजर्स के लिए एक बड़ा ऑफर पेश किया है. इस ऑफर के तहत यूजर्स एक साल तक फ्री इंटरनेट सेवा का लाभ उठा सकते हैं. यह जियो धामका ऑफर 3 नवंबर तक मान्य है और जियो के एयरफाइबर प्लान (Jio Airfiber Plan) से संबंधित है.

जियो का फ्री इंटरनेट कैसे मिलेगा?

रिलायंस जियो के इस फेस्टिव ऑफर के तहत अगर कोई भी नया यूजर जियो का फाइबर प्लान लेता है, तो उसे एक साल तक इंटरनेट फ्री मिल सकता है. इस प्लान की कीमत 7,188 रुपये है. जैसे ही आप इस प्लान की सब्सक्रिप्शन लेते हैं, तो प्लान के पहले साल में आपको फ्री इंटरनेट दिया जाता है. लेकिन यह ऑफर कुछ शर्तों के साथ आता है.

जियो का फ्री इंटरनेट पाने की शर्त क्या है?

जियो के इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए रिलायंस डिजिटल या MyJio स्टोर से कम से कम 20,000 रुपये की शॉपिंग करनी होगी. पुराने यूजर्स के लिए, 2,222 रुपये का विशेष दिवाली रीचार्ज प्लान लेकर 12 महीने का फ्री रीचार्ज कूपन मिलेगा. यह कूपन नवंबर 2024 से अक्टूबर 2025 तक वैध रहेगा.

जियो के फ्री इंटरनेट ऑफर में क्या-क्या मिलेगा?

जियो के एक साल तक फ्री इंटरनेट प्लान में 800 लाइव टीवी चैनल्स और 12 ओटीटी प्लैटफॉर्म्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी शामिल है. जियो का एयरफाइबर कहीं भी लगाया जा सकता है, जिससे लोकेशन की कोई लिमिट नहीं है. जियो के फ्री इंटरनेट ऑफर के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.

BSNL – Jio – Airtel – Vi यूजर्स स्पैम कॉल्स को कहें Good Bye, आ गया आपके काम का अपडेट

BSNL 4G Mobile: आ रहा बीएसएनएल का सस्ता फोन, मुकेश अंबानी की अब बढ़ेगी टेंशन?

30 रुपये में 24GB डेटा, Jio के दो प्लान में बेहतर कौन?

Cheapest JIO Recharge: 200 रुपये से सस्ता यह धमाकेदार प्लान बना सबकी पसंद, जी भरकर करें बातें और चलाएं इंटरनेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >