JIO ने सरकार से की मांग, भारत में रहे भारतीयों का डेटा, आकाश अंबानी का ये है प्लान

JIO के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा, विकसित भारत के सपने के साकार करने के लिए एआई अत्यंत महत्वपूर्ण है. और जियो ने एआई के फायदे को हर भारतीय तक पहुंचाने के प्रयास शुरू कर दिये हैं.

Jio Data Centre In India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में दिल्ली में मोबाइल इंडिया कांग्रेस 2024 का उद्घाटन हुआ है. यह एक वार्षिक टेक इवेंट है, जिसमें तकनीक से जुड़ी प्रमुख कंपनियां भाग लेती हैं. इसी आयोजन में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने भारत का डेटा देश के डेटा सेंटर में ही रखने की आवश्यकता पर जोर दिया है. रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने भारत का डेटा भारतीय डेटा सेंटर में ही रखने की वकालत की है.

उन्होंने कहा कि भारत में डेटा जेनरेशन का पैमाना और स्पीड तेजी से बढ़ी है और एआई के साथ यह और तेजी से बढ़ेगी. ऐसे में देश में एआई और मशीन लर्निंग डेटा सेंटर स्थापित करने की जरूरत है और इसके लिए भारतीय कंपनियों को सरकार की ओर से प्रोत्साहन मिलना चाहिए. साथ ही उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि डेटा सेंटर नीति 2020 के मसौदे को जल्द अपडेट करें. आकाश अंबानी दिल्ली में चल रहे इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 में बोल रहे थे.

आकाश अंबानी ने कहा, विकसित भारत के सपने के साकार करने के लिए एआई अत्यंत महत्वपूर्ण है. और जियो ने एआई के फायदे को हर भारतीय तक पहुंचाने के प्रयास शुरू कर दिये हैं. ठीक वैसा ही जैसा कि हमने मोबाइल ब्रॉडबैंड के साथ किया था. हम किफायती कीमतों पर शक्तिशाली एआई मॉडल और सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. इसके लिए हम एक राष्ट्रीय एआई इंफ्रास्ट्रक्चर का आधार तैयार कर रहे हैं.

प्रधानमंत्री की विजनरी लीडरशिप की प्रशंसा करते हुए आकाश अंबानी ने कहा कि आज भारतीय मोबाइल कंपनियां और फलते-फूलते स्टार्ट-अप इकोसिस्टम की वजह से भारत विकसित देशों सहित दुनिया भर को एआई सॉल्युशन दे सकता है.

सरकार द्वारा उद्योग और इनोवेशन को आगे बढ़ाने के कारण भारत में सबसे बड़ी डिजिटल क्रांति आई है. नये भारत में कारोबार अब पूरी तरह बदल गया है. 145 करोड़ भारतीयों की जरूरतों और अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए सरकार और उद्योग तालमेल के साथ काम कर रहे हैं.

इंडिया मोबाइल कांग्रेस के मंच से अंबानी ने वादा किया कि भारत न केवल मोबाइल इनोवेशन में अग्रणी होगा बल्कि हम एक कनेक्टेड, इंटेलिजेंट भविष्य के लिए एआई की ताकत को अपनाएंगे. इससे रोजगार में भी वृद्धि होगी जैसा कि जैसे कंप्यूटर और इंटरनेट को अपनाने के दौर में हुआ था.

New JioBharat Phones: जियो के दो नये 4जी फीचर फोन जियोभारत V3 और V4 लॉन्च

India Mobile Congress 2024: 190 से अधिक देशों की आईटीयू वर्ल्ड टेलीकम्युनिकेशन स्टैंडर्डाइजेशन असेंबली 2024 आज से शुरू, PM Modi ने किया उद्घाटन

Mukesh Ambani की कंपनी Reliance Jio का खूब बढ़ा मुनाफा, हर यूजर से कमाये 195 रुपये

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >