Jio के सबसे सस्ते रीचार्ज में काफी कुछ बदल गया, TRAI के फैसले का असर

Jio Cheapest Recharge Plans Data Free : जियो के पोर्टफोलियो में अब वैल्यू कैटेगरी में केवल दो रीचार्ज प्लान्स बच गए हैं, जो डेटा के बिना हैं.

Jio Cheapest Recharge Plan: रिलायंस जियो ने अपने रीचार्ज प्लान्स में बड़ा बदलाव किया है और अब उसने अपने तीन सस्ते रीचार्ज प्लान्स को पोर्टफोलियो से हटा दिया है. ये प्लान पहले वैल्यू कैटेगरी में लिस्टेड थे और सबसे सस्ते थे.

जियो के सबसे सस्ते प्लान्स में 28 दिन की वैलिडिटी के लिए 189 रुपये, 84 दिन के लिए 479 रुपये और 336 दिन के लिए 1899 रुपये के प्लान्स शामिल थे. इन प्लान्स में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, SMS और सीमित डेटा मिलता था. 28 दिन वाले प्लान में 2GB डेटा, 84 दिन वाले में 6GB डेटा और सालभर के प्लान में 24GB डेटा मिलता था.

अब, वैल्यू कैटेगरी में केवल दो रीचार्ज प्लान्स बच गए हैं, जो डेटा के बिना हैं. इसके अलावा, Jio ने नये रीचार्ज प्लान्स लॉन्च किये हैं, जिनकी कीमत 458 रुपये (84 दिन की वैलिडिटी) और 1958 रुपये (365 दिन की वैलिडिटी) है. इन दोनों प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS की सुविधा मिलती है. 458 रुपये वाले प्लान में 1000 SMS और 1958 रुपये वाले प्लान में 3600 SMS के फायदे मिलते हैं.

Airtel ने पहले ही केवल कॉलिंग वाले प्लान्स लॉन्च कर दिए हैं, जिसमें 499 रुपये के लिए 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है. TRAI ने पिछले महीने सभी टेलीकॉम कंपनियों से कॉलिंग और SMS वाले प्लान्स लॉन्च करने का निर्देश दिया था.

Jio ने बढ़ाई अन्य टेलीकॉम कंपनियों की टेंशन, मात्र 49 रुपये में दे रही है अनलिमिटेड डेटा

सालभर की छुट्टी वाले सस्ते रीचार्ज प्लान! Jio, Airtel, Vi और BSNL के ये सालाना प्लान हैं बेस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >