Jio का बजट-फ्रेंडली प्लान, 28 दिनों तक एक्टिव रहेगा नंबर, कीमत 200 रुपये से भी कम

Jio Cheapest Recharge Plan: देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने करोड़ों यूजर्स को 200 रुपये से भी कम 28 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रहा है. इस प्लान में यूजर्स अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ फ्री SMS और डेटा का फायदा उठा सकते हैं. जानिए इस प्लान के बारे में.

Jio Cheapest Recharge Plan: अगर आप भी Jio यूजर हैं और नंबर एक्टिव रखने के लिए 200 रुपये से कम में मंथली प्लान ढूंढ रहे हैं, तो फिर ये खबर आपके लिए है. क्योंकि, जियो के पोर्टफोलियो में एक प्लान ऐसा भी है, जो सस्ते में 28 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रहा है. देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने करोड़ों यूजर्स को कई सारे सस्ते प्लान्स ऑफर करती है. जिसके बारे में कई यूजर्स को पता भी नहीं है. जियो का ऐसा ही एक प्लान है, जिसमें कंपनी यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SMS का फायदा दे रही है. साथ ही इस प्लान में डेटा की सुविधा यूजर्स को दी जा रही है. सबसे खास बात तो यह है कि इस प्लान की कीमत 200 रुपये से भी कम है. तो फिर चलिए जानते हैं इस प्लान के बारे में.

Jio का 189 रुपये वाला प्लान | Jio Rs 189 Plan Details

रिलायंस जियो अपने करोड़ों यूजर्स को सिर्फ 189 रुपये में 28 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान ऑफर कर रहा है. इस प्लान में यूजर्स 28 दिनों तक किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा का फायदा उठा सकते हैं. साथ ही इस प्लान में 300 फ्री SMS का फायदा भी यूजर्स को मिलेगा. वहीं, डेटा कि बात करें तो इस प्लान में 2GB डेटा भी कंपनी अपने यूजर्स को दे रही है. हालांकि, इस प्लान को लेने के लिए आपको My Jio App से रिचार्ज करना होगा. UPI ऐप्स पर ये प्लान मौजूद नहीं है. ऐसे में यूजर्स आसानी से सस्ते में अपने नंबर को एक्टिव रख सकते हैं.

Jio का 189 रुपये वाला प्लान

किसके लिए है बेस्ट?

ऐसे जियो यूजर्स जिन्हें डेटा की जरूरत नहीं है और उन्हें बस अपना नंबर महीने भर एक्टिव रखना है तो वे इस प्लान को ले सकते हैं. साथ ही इस प्लान को ऐसे यूजर्स भी ले सकते हैं, जिनके घर में Wi-Fi लगा हुआ है. इस 189 रुपये वाले प्लान में 2GB डेटा भी मिल रहा है, जिससे बाहर निकलने पर डेटा की जरूरत पूरी हो जाएगी.

सस्ते में चाहिए अनलिमिटेड 5G का मजा? Jio का यह प्लान 200 रुपये से भी सस्ता

Jio यूजर्स के लिए खुशखबरी: 500 रुपये से कम में हर दिन मिलेगा 2GB डेटा और ढेरों बेनिफिट्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >