200 रुपये से कम में Jio दे रहा 28 दिन की वैलिडिटी, साथ में फ्री कॉलिंग और 2GB डेटा भी

Jio Cheapest Recharge Plan: देश की प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Jio के पोर्टफोलियो में कई सारे प्लान्स लिस्टेड है. जिसमें मंथली से लेकर अनलिमिटेड डेटा वाले प्लान्स शामिल हैं. लेकिन कई यूजर्स ऐसे हैं, जिन्हें जियो के 189 रुपये वाले प्लान के बारे में नहीं पता. जिसमें कंपनी 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 2GB डेटा जैसे बेनिफिट्स ऑफर कर रही है.

Jio Cheapest Recharge Plan: अगर आप Jio यूजर हैं और सस्ते में अपना नंबर एक्टिव रखने के लिए कोई प्लान ढूंढ रहे हैं, तो फिर आपकी खोज खत्म हुई. क्योंकि, आज हम आपको जियो के एक ऐसे सस्ते प्लान के बारे में बताएंगे, जिससे आपका नंबर 200 रुपये से कम में महीने भर एक्टिव रहेगा. दरअसल, देश की प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Jio अपने करोड़ों यूजर्स को कई सारे प्लान्स ऑफर करती है. जिसमें मंथली से लेकर एनुअल प्लान्स शामिल हैं, जिससे यूजर्स अपने जरूरत के हिसाब से रिचार्ज कर सकें. ऐसे में इन्हीं प्लान्स में से एक है जियो का 189 रुपये का प्लान. इस प्लान के बारे में बहुत कम ही यूजर्स जानते हैं. क्योंकि, जियो का ये प्लान किसी UPI प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध नह��ं है. ऐसे में आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में और जानिए कहां से कर सकते हैं इस प्लान को रिचार्ज.

क्या है Jio का 189 रुपये वाला प्लान?

Jio के पोर्टफोलियो पर 189 रुपये का प्लान लिस्टेड है. जिसमें कंपनी यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रही है. इस प्लान में यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ 28 दिनों के लिए 300 फ्री SMS का फायदा मिलेगा. वहीं, डेटा कि बात करें तो इस प्लान में यूजर्स को ज्यादा डेटा का फायदा नहीं मिलेगा. कंपनी 189 रुपये वाले इस प्लान में सिर्फ 2GB डेटा दे रही है. इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को JioTV और 50GB JioAICloud का फ्री एक्सेस मिलेगा.

कहां से कर सकते हैं रिचार्ज?

Jio का ये रिचार्ज किसी भी UPI प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं है. लेकिन इस प्लान को आप जियो के MyJio ऐप के जरिए रिचार्ज कर सकते हैं.

MyJio से कैसे करें रिचार्ज?

इसके लिए आपको बस MyJio ऐप डाउनलोड करना होगा. डाउनलोड होने के बाद आप अपने जियो नंबर से लॉगिन करें. लॉगिन करते ही आपको होमपेज के नीचे कई सारे ऑप्शन दिखेंगे. जिसमें से आपको रिचार्ज के ऑप्शन पर क्लिक करना है. क्लिक करते ही जियो के रिचार्ज प्लान्स की लिस्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी. यहां सर्च ऑप्शन में आपको 189 रुपये वाला प्लान सर्च करना है. सर्च करते ही आपके सामने 189 रुपये प्लान को रिचार्ज करने का ऑप्शन आ जाएगा.

किसके लिए बेस्ट है ये प्लान?

Jio का ये 189 रुपये वाला प्लान उन यूजर्स के लिए बेस्ट है, जिन्हें अपना नंबर बस एक्टिव रखना है. इसके अलावा जिन्हें सिर्फ कॉलिंग के लिए रिचार्ज प्लान चाहिए, वे भी इस प्लान को ले सकते हैं.


200 से कम कीमत में Jio दे रहा अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, रोज पाएं 2GB डेटा और कॉलिंग

Jio का 51 रुपये वाला प्लान बना सुपरहिट, बिना महंगा रिचार्ज किये चलाएं 5G

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >