टी20 वर्ल्ड कप देखने के लिए सबसे सस्ते डेटा पैक, कीमत 11 रुपये से शुरू

टी20 वर्ल्ड कप लाइव देखने के लिए जियो के पोर्टफोलियो में खास डेटा पैक शामिल हैं. 11 रुपये से शुरू होकर 195 रुपये तक के इन रिचार्ज में अनलिमिटेड डेटा और हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन जैसे फायदे मिलते हैं

भारत में क्रिकेट का जुनून अपने चरम पर है और इसी बीच जियो ने खास डेटा पैक पेश किए हैं, जो टी20 वर्ल्ड कप देखने वालों के लिए बेहद काम के साबित होंगे. टूर्नामेंट की शुरुआत आज, यानी 7 फरवरी से हो रही है और लाखों लोग अपने स्मार्टफोन पर लाइव मैच देखना चाहते हैं. ऐसे में ज्यादा डेटा की जरूरत होगी और जियो के ये छोटे-छोटे रिचार्ज पैक इस समय सबसे सस्ते और उपयोगी विकल्प बनकर सामने आए हैं.

सबसे सस्ता पैक- सिर्फ 11 रुपये का

जियो का सबसे किफायती पैक 11 रुपये का है. इसमें यूजर्स को पूरे एक घंटे तक अनलिमिटेड डेटा मिलता है. यानी अगर आप सिर्फ किसी खास मैच का एक हिस्सा देखना चाहते हैं तो यह पैक आपके लिए परफेक्ट है.

19 रुपये और 39 रुपये वाले पैक

इसके बाद 19 रुपये का पैक आता है, जिसमें एक दिन की वैलिडिटी और 1GB डेटा मिलता है. वहीं 39 रुपये का पैक तीन दिन तक चलता है और इसमें रोजाना 3GB डेटा दिया जाता है. यह उन लोगों के लिए अच्छा है जो लगातार मैच देखना चाहते हैं.

49 रुपये और 69 रुपये वाले पैक

जियो का 49 रुपये वाला पैक एक दिन की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें अनलिमिटेड डेटा मिलता है. वहीं 69 रुपये का पैक सात दिन तक चलता है और इसमें कुल 6GB डेटा दिया जाता है.

खास पैक- Hotstar वाला ऑफर

जियो ने एक खास पैक भी पेश किया है जिसकी कीमत 195 रुपये है. इसमें 15GB डेटा मिलता है और साथ ही 90 दिन तक हॉटस्टार की सुविधा भी दी जाती है. यानी क्रिकेट के अलावा आप वेब सीरीज और फिल्में भी आराम से देख सकते हैं.

बिना रुकावट लाइव मैच देखें

टी20 वर्ल्ड कप के दौरान अगर आप बिना रुकावट लाइव मैच देखना चाहते हैं, तो जियो के ये पैक आपके लिए बेहतरीन विकल्प हैं. छोटे बजट से लेकर लंबे समय तक इस्तेमाल करने वालों के लिए हर तरह का पैक मौजूद है.

ध्यान रहे, ऊपर बताये गए पैक्स में किसी भी वक्त बदलाव संभव है. ऐसे में कोई भी रिचार्ज पैक चुनने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट से जरूर कंफर्म कर लें.

यह भी पढ़ें: 123 रुपये वाला 28 दिन का जियो रिचार्ज, फायदे जान लीजिए

यह भी पढ़ें: 200 दिन की वैलिडिटी और 500GB डेटा, जियो का धमाकेदार ऑफर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >