Jio का पैसा वसूल प्लान पूरे साल के लिए देता है अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा, फायदे और शर्तें जानिए

Jio Recharge Plan: Jio का ₹601 True 5G वाउचर देता है 1 साल तक अनलिमिटेड 5G डेटा. जानिए कौन कर सकता है इसका इस्तेमाल और कैसे करें एक्टिवेट.

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने यूजर्स के लिए एक शानदार ऑफर पेश किया है. अब ₹601 के रिचार्ज वाउचर से आप पूरे 1 साल तक अनलिमिटेड 5G डेटा (Unlimited 5G Data) का लाभ उठा सकते हैं. यह प्लान खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए है जो ₹299 या उससे अधिक के प्रीपेड प्लान (Jio Prepaid Plan) पर हैं.

क्या है ₹601 वाउचर? (Jio 601 Voucher)

यह एक True 5G गिफ्ट वाउचर है जिसे आप खुद इस्तेमाल कर सकते हैं या किसी को गिफ्ट भी कर सकते हैं.

वाउचर के साथ मिलते हैं 12 अपग्रेड कूपन, जिन्हें आप साल भर में कभी भी एक्टिवेट कर सकते हैं.

हर कूपन के साथ मिलता है अनलिमिटेड 5G डेटा और 3GB/दिन 4G डेटा

हर कूपन की वैधता आपके बेस प्लान के अनुसार होगी, अधिकतम 30 दिन तक.

कौन कर सकता है इसका इस्तेमाल?

जिनका बेस प्लान ₹299 या उससे अधिक है और जो 1.5GB/दिन या उससे ज्यादा डेटा उपयोग करते हैं

₹199 या ₹239 जैसे छोटे डेटा प्लान वाले यूजर्स इस वाउचर के लिए योग्य नहीं हैं.

गिफ्ट करने का विकल्प

My Jio ऐप के जरिये आप इस वाउचर को अपने परिवार या दोस्तों को गिफ्ट कर सकते हैं. लेकिन ध्यान रहे कि रिसीवर का प्लान वाउचर के लिए योग्य होना चाहिए.

मुकेश अंबानी Jio यूजर्स को दे रहे महीने भर का FREE अनलिमिटेड डेटा, यहां देखें प्लान डिटेल्स

Jio ₹1049 Plan: 2GB डाटा, फ्री OTT, 84 दिनों की वैलिडिटी, जानिए पूरे बेनिफिट्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >