सिर्फ कॉलिंग चाहिए? Jio का यह 84 दिन वाला प्लान डेटा के झंझट से दिलाएगा छुटकारा

अगर आपको मोबाइल डेटा से ज्यादा कॉलिंग की जरूरत है तो जियो का यह प्लान 84 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और 1000 एसएमएस के साथ अफॉर्डेबल ऑप्शन बन सकता है.

आज के समय में ज्यादातर मोबाइल यूजर्स ऐसे रिचार्ज प्लान तलाशते हैं जिनमें भरपूर डेटा मिले, लेकिन अब भी बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जिन्हें इंटरनेट से ज्यादा जरूरत कॉलिंग की होती है. खासकर बुजुर्गों, सेकेंडरी नंबर इस्तेमाल करने वालों और उन लोगों के लिए जो वाई-फाई पर निर्भर रहते हैं. ऐसे यूजर्स के लिए रिलायंस जियो का एक खास प्रीपेड प्लान चर्चा में है, जो लंबी वैलिडिटी के साथ सिर्फ कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा देता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि एक बार रिचार्ज कराने के बाद लगभग तीन महीने तक दोबारा रिचार्ज की चिंता नहीं करनी पड़ती.

84 दिन तक मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग

जियो के इस प्लान की कीमत 448 रुपये रखी गई है. इसके साथ यूजर्स को पूरे 84 दिनों की वैधता मिलती है। प्लान का मुख्य फोकस वॉइस कॉलिंग है, इसलिए इसमें देशभर में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाती है. यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल का फायदा उठा सकते हैं.

लंबी वैलिडिटी के कारण यह प्लान उन लोगों के लिए भी उपयोगी माना जा रहा है जो बार-बार रिचार्ज कराने से बचना चाहते हैं.

Jio 448 plan / reliance jio

डेटा नहीं, लेकिन जरूरी सुविधाएं जरूर

यह प्लान इंटरनेट डेटा के साथ नहीं आता. यानी अगर आप रोजाना मोबाइल डेटा इस्तेमाल करते हैं तो यह आपके लिए सही विकल्प नहीं होगा. हालांकि जिन यूजर्स को केवल कॉलिंग और मैसेजिंग की जरूरत होती है, उनके लिए यह एक किफायती विकल्प साबित हो सकता है.

प्लान में कुल 1000 एसएमएस भी दिये जाते हैं, जिससे जरूरी मैसेजिंग की जरूरत आसानी से पूरी की जा सकती है.

जियो ऐप्स का भी मिलेगा फायदा

कॉलिंग और एसएमएस के अलावा कंपनी अपने कुछ डिजिटल प्लैटफॉर्म्स का ऐक्सेस भी उपलब्ध कराती है. यूजर्स को जियोटीवी और जियो एआई क्लाउड जैसे ऐप्स का कॉम्प्लीमेंट्री ऐक्सेस मिलता है. इससे मनोरंजन और क्लाउड स्टोरेज जैसी अतिरिक्त सुविधाओं का लाभ भी लिया जा सकता है.

जरूरत पड़ने पर अलग से खरीद सकते हैं डेटा

अगर कभी इंटरनेट की जरूरत पड़ जाए तो यूजर्स अलग से डेटा पैक एक्टिवेट कर सकते हैं. जियो के पास कम कीमत वाले कई डेटा बूस्टर उपलब्ध हैं. इनमें शुरुआती डेटा पैक की कीमत 11 रुपये से शुरू होती है, जो सीमित समय के लिए अतिरिक्त इंटरनेट सुविधा देता है.

यही वजह है कि यह प्लान उन लोगों के लिए बेहतर माना जा रहा है जो ज्यादातर समय वाई-फाई नेटवर्क का उपयोग करते हैं और मोबाइल नंबर को सिर्फ कॉलिंग के लिए एक्टिव रखना चाहते हैं.

किन यूजर्स के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद?

यह प्लान खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों, सेकेंडरी नंबर रखने वालों, फीचर फोन यूजर्स और कम इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है. लंबी वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग इसे एक ऐसा विकल्प बनाती है जो कम खर्च में लंबे समय तक कनेक्टिविटी बनाये रख सकता है.

ध्यान रहे, ऊपर बताये गए पैक में बदलाव संभव है. ऐसे में कोई भी रिचार्ज पैक चुनने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट से जरूर कंफर्म कर लें.

यह भी पढ़ें: Jio का ₹198 प्लान: डेली 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा

यह भी पढ़ें: 90 दिन की वैलिडिटी, 20GB बोनस डेटा और Google AI Pro भी, जियो का यह प्लान काफी खास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >