जियो का बजट फ्रेंडली प्लान, 30 दिन तक चलेगा 40GB डेटा

रिलायंस जियो ने पेश किया ₹289 का नया प्लान जिसमें मिलेंगे 40GB हाई-स्पीड डेटा और 30 दिन की वैलिडिटी. डेटा खत्म होने पर स्पीड घटकर 64 Kbps रह जाएगी. यह पैक खासतौर पर इंटरनेट-हेवी यूजर्स के लिए है.

रिलायंस जियो अपने ग्राहकों के लिए लगातार आकर्षक ऑफर्स लेकर आती रहती है. इस बार कंपनी ने एक ऐसा प्लान पेश किया है जो खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है जिन्हें ज्यादा कॉलिंग या एसएमएस की जरूरत नहीं होती, बल्कि इंटरनेट डेटा ही उनका मुख्य इस्तेमाल होता है.

प्लान की कीमत और वैलिडिटी

यह नया जियो प्लान मात्र ₹289 में उपलब्ध है. इसकी वैलिडिटी 30 दिन की है, यानी पूरे महीने आप बिना किसी टेंशन के इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं.

डेटा बेनिफिट्स क्या हैं?

इस पैक में कंपनी 40GB हाई-स्पीड डेटा देती है. जैसे ही आपका डेटा लिमिट खत्म होता है, स्पीड घटकर 64 Kbps रह जाती है. इसका मतलब है कि डेटा खत्म होने के बाद भी आप बेसिक ब्राउजिंग और मैसेजिंग कर पाएंगे.

किसके लिए है यह प्लान

यह प्लान उन यूजर्स के लिए परफेक्ट है जो कॉलिंग और एसएमएस के बजाय इंटरनेट पर ही ज्यादा समय बिताते हैं. चाहे सोशल मीडिया स्क्रॉल करना हो, वीडियो देखना हो या ऑनलाइन क्लासेज अटेंड करनी हों- 40GB डेटा काफी हद तक आपकी जरूरतें पूरी कर सकता है.

अन्य बेनिफिट्स की कमी

ध्यान देने वाली बात यह है कि इस पैक में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, एसएमएस या OTTसब्सक्रिप्शन जैसे फायदे नहीं मिलते. यह पूरी तरह से डेटा-केंद्रित प्लान है.

ध्यान रहे, ऊपर बताये गए पैक्स में किसी भी वक्त बदलाव संभव है. ऐसे में कोई भी रिचार्ज पैक चुनने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट से जरूर कंफर्म कर लें.

यह भी पढ़ें: Jio के 1.5GB डेली डेटा वाले ये 5 प्लान हैं वैल्यू फॉर मनी, जानें आपके लिए कौन सा रहेगा परफेक्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >