Jio के ये 3 प्लान्स हैं जबरदस्त, मिल रहा डेली 3GB डेटा, साथ में JioHotstar और Netflix का भी मजा

Jio Recharge Plans: अगर आप Jio यूजर हैं और आपको ज्यादा डेटा की जरूरत रहती है, तो फिर आपके लिए जियो का 3GB डेटा वाला प्लान अच्छा ऑप्शन है. 3GB डेटा वाले प्लान्स में आपको न सिर्फ भरपूर डेटा मिलेगा बल्कि आप OTT का मजा भी उठा सकेंगे.

Jio Recharge Plans: देश की टॉप टेलीकॉम कंपनी Jio अपने बेहतर नेटवर्क और कनेक्टिविटी के लिए जानी जाती है. यही वजह है कि जियो के करोड़ों यूजर्स हैं. ऐसे में अपने करोड़ों यूजर्स को जियो कई सारे रिचार्ज प्लान्स ऑफर भी करती है. मंथली से लेकर एनुअल और कॉलिंग से लेकर अनलिमिटेड डेटा तक, हर तरह के प्लान्स जियो अपने यूजर्स को ऑफर कर रही है. वहीं, जियो के इन्हीं प्लान्स में 3GB डेटा वाले प्लान्स भी शामिल हैं. ऐसे में अगर आप भी जियो यूजर हैं और दिन खत्म होने से पहले ही आपका डेटा खत्म हो जाता है, तो फिर 3GB डेटा वाले प्लान्स आपके लिए अच्छा ऑप्शन है. 3GB डेटा वाले प्लान्स में न सिर्फ आपको ज्यादा डेटा मिलेगा बल्कि कई सारे बेनिफिट्स भी मिलेंगे. आइए जानते हैं जियो के 3GB डेटा वाले प्लान्स के बारे में.

Jio का 449 रुपये वाला प्लान

Jio का 449 रुपये वाला प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 3GBऔर साथ में डेली 100 फ्री SMS का फायदा मिलता है. इसके अलावा इस प्लान में JioTV, 50GB JioAICloud, JioGold पर 2% तक का बोनस ऑफर, 3 महीने के लिए JioHotstar सब्सक्रिप्शन और JioHome का दो महीने का फ्री ट्रायल जैसे बेनिफिट्स मिलते हैं.

Jio का 449 रुपये वाला प्लान

Jio का 1199 रुपये वाला प्लान

Jio के 1199 रुपये वाले प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इस प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 3GB डेटा और डेली 100 फ्री SMS का फायदा मिलता है. इसके साथ ही JioTV, 50GB JioAICloud, JioGold पर 2% तक का बोनस ऑफर, 3 महीने के लिए JioHotstar सब्सक्रिप्शन और JioHome का दो महीने का फ्री ट्रायल जैसे बेनिफिट्स मिलते हैं.

Jio का 1199 रुपये वाला प्लान

Jio का 1799 रुपये वाला प्लान

Jio के 1799 रुपये वाले प्लान में भी आपको 84 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. साथ में इस प्लान में भी आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 3GB डेटा और डेली 100 फ्री SMS का फायदा मिलेगा. इसके साथ ही JioTV, 50GB JioAICloud, JioGold पर 2% तक का बोनस ऑफर, 3 महीने के लिए JioHotstar सब्सक्रिप्शन और JioHome का दो महीने का फ्री ट्रायल जैसे बेनिफिट्स मिलते हैं. लेकिन इस प्लान में आपको Netflix का बेसिक सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा.

Jio का 1799 रुपये वाला प्लान

Jio के इन प्लान्स में क्या डेली 3GB डेटा का बेनिफिट मिलेगा?

हां, जियो के इन तीनों प्लान्स में आपको 3GB डेटा मिलेगा.

क्या इसमें JioHotstar सब्सक्रिप्शन फ्री है?

जी हां, तीनों प्लान्स में 3 महीनों का JioHotstar सब्सक्रिप्शन फ्री दिया जा रहा है.

1799 रुपये वाले प्लान में क्या एक्स्ट्रा बेनिफिट मिल रहा है?

1799 रुपये वाले प्लान में बाकी सभी बेनिफिट्स के साथ-साथ Netflix का बेसिक सब्सक्रिप्शन भी फ्री में दिया जा रहा है.

Jio का ₹601 वाला 5G वाउचर: करोड़ों यूजर्स को बड़ी सौगात

₹200 से कम में 10 OTT प्लैटफॉर्म्स का ऐक्सेस! Jio का धमाकेदार प्लान हुआ वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >