369 रुपये में 84 दिन की सर्विस देता है जियो का यह प्लान, जानकारी कम ही लोगों को

Jio भारत फोन यूजर्स के लिए खास ऑफर, 369 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी, रोजाना 0.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और JioTV-JioSaavn ऐक्सेस

Jio 369 Plan: रिलायंस जियो के पोर्टफोलियो में एक ऐसा प्लान भी शामिल है, जो कम कीमत में लंबी वैलिडिटी ऑफर करता है. खासतौर पर जियो भारत फोन यूजर्स के लिए पेश किया गया यह पैक सिर्फ 369 रुपये में 84 दिनों तक डेटा, कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा उपलब्ध कराता है.

84 दिन की लंबी वैलिडिटी

इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत है इसकी वैलिडिटी. महज 369 रुपये खर्च करने पर यूजर्स को पूरे 84 दिनों तक सर्विस मिलती है. यानी एक बार रिचार्ज करने के बाद बार-बार टेंशन लेने की जरूरत नहीं.

डेटा और कॉलिंग बेनिफिट्स

इस पैक में रोजाना 0.5GB डेटा मिलता है. कुल मिलाकर पूरे 84 दिनों में यूजर्स को 42GB डेटा का फायदा होगा. कॉलिंग के मामले में यह प्लान अनलिमिटेड है- लोकल और STD दोनों तरह की कॉल्स बिना किसी लिमिट के की जा सकती हैं.

एसएमएस और स्पीड

यूजर्स को हर 28 दिनों के लिए 300 SMS मिलते हैं. यानी पूरी वैलिडिटी में कुल 900 SMS भेजने का मौका मिलेगा. डेटा खत्म होने के बाद भी इंटरनेट बंद नहीं होगा, बल्कि 64Kbps की स्पीड पर चलता रहेगा.

एक्स्ट्रा फायदे

इस पैक में जियो के एंटरटेनमेंट ऐप्स का ऐक्सेस भी दिया गया है.यूजर्सJioSaavn और JioTV का मजा ले सकते हैं. हालांकि यह ऑफर सभी ग्राहकों के लिए नहीं है, बल्कि खास तौर पर जियो भारत फोन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है.

किनके लिए है यह प्लान

यह पैक केवल जियो भारत फोन यूजर्स के लिए उपलब्ध है. अगर आप सामान्य स्मार्टफोन यूजर हैं, तो आपके लिए कंपनी के अन्य वैल्यू पैक्स ज्यादा उपयुक्त रहेंगे.

ध्यान रहे, ऊपर बताये गए पैक्स में किसी भी वक्त बदलाव संभव है. ऐसे में कोई भी रिचार्ज पैक चुनने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट से जरूर कंफर्म कर लें.

यह भी पढ़ें: Jio का धमाकेदार नया रिचार्ज, 36 दिन की वैलिडिटी, डेटा और कॉलिंग का तड़का

यह भी पढ़ें: Jio का नया प्लान, मात्र 79 रुपये में महीनेभर उठाएं इस सर्विस का मजा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >