Jio के इस प्लान में मिलेगी 200 दिनों की वैलिडिटी, साथ में 35,100 रुपये वाला Gemini AI Pro बिल्कुल FREE

Jio 200 Days Validity Plan: देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी जियो अपने यूजर्स को 2025 रुपये में 200 दिनों की लंबी वैलिडिटी दे रही है. इस प्लान में न सिर्फ अनलिमिटेड कॉलिंग से लेकर डेटा का फायदा यूजर्स को मिलेगा, बल्कि Gemini AI Pro का सब्सक्रिप्शन भी बिल्कुल फ्री मिलेगा.

Jio 200 Days Validity Plan: अगर आप Jio यूजर हैं और आप ऐसे प्लान की खोज में हैं, जो लंबी वैलिडिटी भी दे और साथ में भर-भर कर बेनिफिट्स भी, तो फिर आपके लिए हम लाएं हैं एक जबरदस्त प्लान. इस प्लान में आपको न सिर्फ लंबी वैलिडिटी मिलेगी, बल्कि अनलिमिटेड कॉलिंग-डेटा और तो और Gemini AI PRO का फ्री में फायदा मिलेगा. जी हां, देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio अपने करोड़ों यूजर्स को कई तरह के रिचार्ज प्लान्स ऑफर कर रही है. वहीं, अपने ज्यादातर प्लान्स में कंपनी यूजर्स को 35,100 रुपये वाला Gemini AI Pro सब्सक्रिप्शन फ्री दे रही है, वो भी पूरे 18 महीनों के लिए. ऐसे में इन्हीं प्लान्स में से एक है कंपनी का 200 दिनों वाला प्लान, जिसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग से लेकर डेटा और बेनिफिट्स सब कुछ अनलिमिटेड मिलेगा. आइए जानते हैं डिटेल्स में.

जियो का 200 दिनों वाला प्लान

जियो के पोर्टफोलियो में कई सारे लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स लिस्टेड हैं, जिनमें 90 दिनों से लेकर पूरे 365 दिन वाले प्लान शामिल हैं. हालांकि, कई यूजर्स पूरे साल भर के प्लान रिचार्ज नहीं कर सकते. ऐसे में कंपनी ने उनके बजट के हिसाब से 200 दिनों वाला प्लान अपने पोर्टफोलियो में शामिल किया है. जियो के 200 दिनों वाले प्लान में कंपनी यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 फ्री SMS और डेली 2.5GB डेटा का फायदा दे रही है. वहीं, अगर आप 5G यूजर हैं तो फिर आपको डेटा भी अनलिमिटेड मिलेगा.

जियो 2025 रुपये वाला प्लान

मिल रहा फ्री Gemini AI Pro सब्सक्रिप्शन

इस 200 दिनों वाले प्लान में कंपनी यूजर्स को 35,100 रुपये वाला Gemini AI Pro सब्सक्रिप्शन 18 महीनों के लिए बिल्कुल फ्री दे रही है. इतना ही नहीं, इस ऑफर के तहत आप 2TB फ्री गूगल स्टोरेज, Veo 3.1 एआई वीडियो टूल, गूगल वर्कस्पेस और भी कई सारे बेनिफिट्स का फायदा उठा सकते हैं. हालांकि, ये ऑफर्स सिर्फ 5G यूजर्स को ही मिलेंगे. ऐसे में अगर आप 4G यूजर हैं, तो रिचार्ज करने से पहले इसके ऑफर्स जरूर चेक कर लें.

क्या मिलेंगे एक्स्ट्रा बेनिफिट्स?

अनलिमिटेड कॉलिंग-डेटा के अलावा, Jio के इस प्लान में Jio Gold पर इन्वेस्ट करने पर 2% बोनस, JioHome पर 2 महीने का फ्री ट्रायल, 3 महीने तक JioHotstar का मोबाइल/टीवी का सब्सक्रिप्शन, JioTV, 50GB JioAICloud फ्री स्टोरेज का फायदा मिलेगा.

किसके लिए बेस्ट है प्लान?

ये प्लान उन जियो यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है, जिन्हें लंबी वैलिडिटी, अनलिमिटेड डेटा और कई सारे बेनिफिट्स चाहिए. ऐसे में जियो के 2025 रुपये वाले प्लान में 200 दिनी की लंबी वैलिडिटी भी मिल रही है और अनलिमिटेड कॉलिंग-डेटा से लेकर कई सारे बेनिफिट्स भी.

यह भी पढ़ें: Jio के ये प्लान्स करो एक बार रिचार्ज और 2026 तक रहो बेफिक्र, अनलिमिटेड कॉलिंग से लेकर डेटा भी मिलेगा भर-भर कर

यह भी पढ़ें: Jio के ये 3 तीन प्लान्स हैं बेहद खास, सस्ते में मिलती है लंबी वैलिडिटी और JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >