Jio का दिवाली धमाका, 101 रुपये में Unlimited 5G Data

Jio 101 Recharge Plan: जियो यूजर्स के लिए नया 101 रुपये का रीचार्ज प्लान आया है. इसमें अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है. जियो का यह रीचार्ज प्लान True Unlimited Upgrades के साथ आता है.

Jio 101 Recharge Plan: रिलायंस जियो ने तीन महीने पहले अपने रीचार्ज प्लान्स महंगे किये थे. जियो के टैरिफ में औसतन 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद बहुत सारे यूजर्स BSNL पर शिफ्ट होने लगे थे. इसके बाद जियो ने कुछ मौजूदा प्लान्स के बेनिफिट्स में बदलाव किये और कुछ नये प्लान्स उतारे. हम आपको बताते हैं जियो के एक नये प्लान के बारे में , जिसकी कीमत भी कम है और इसमें बेनिफिट्स भी भर-भर के मिलते हैं. आइए जानते हैं जियो के इस रीचार्ज प्लान के बारे में-

Jio 101 Recharge Plan Benefits

जियो ने 101 रुपये का नया रीचार्ज प्लान पेश किया है. यह True Unlimited Upgrades के फायदे साथ लाया है. खास बात यह है कि 101 रुपये का यह प्लान, बेस एक्टिव प्लान के साथ एक्टिव रहता है. यह प्लान खरीदने पर आपको 5G एडिशनल डेटा मिलता है. यह प्लान सब्सक्राइब करने से पहले ध्यान रखना है कि यह एक एक्टिव प्लान के साथ आता है. यानी इसके बेनिफिट्स पाने के लिए आपके पास पहले से एक एक्टिव प्लान होना चाहिए. आपके मौजूदा प्लान के साथ जियो का यह पैक काम करेगा या नहीं, यह आपको जियो की ऑफिशियल बेवसाइट या माय जियो ऐप पर विजिट कर चेक करना होगा.

रिलायंस जियो का मोबाइल फोन पर भी फोकस

101 रुपये वाला रिलायंस जियो का यह प्लान तभी काम करेगा, जब आपके पास पहले से ही एक प्लान एक्टिव हो. जब आप Jio True 5G Network के साथ कनेक्ट होंगे, तो अनलिमिटेड 5G डेटा फीचर भी इसमें मिलते हैं. रिलायंस जियो इसके साथ ही मोबाइल फोन पर भी पूरा फोकस कर रही है. कंपनी ने इंडियो मोबाइल कांग्रेस 2024 में जियो भारत फोन के नये वेरिएंट्स लॉन्च किये हैं. अगली पीढ़ी के ये नये 4जी फीचर फोन आधुनिक डिजाइन, 1000mAh की दमदार बैटरी, 128 GB तक के एक्सपैंडेबल स्टोरेज और 23 भारतीय भाषाओं के सपोर्ट के साथ आते हैं. नये जियोभारत फोन को मात्र 123 रुपये में मासिक रीचार्ज कराया जा सकता है, जिसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 14 GB डेटा भी मिलेगा.

New JioBharat Phones: जियो के दो नये 4जी फीचर फोन जियोभारत V3 और V4 लॉन्च

Jio का नया प्लान : एक बार रीचार्ज करें और 3 महीने से ज्यादा फ्री टॉकटाइम, हर दिन 2GB डेटा पाएं

Jio Diwali Offer: जियो का धमाकेदार ऑफर, साल भर मिलेगा फ्री इंटरनेट, लेकिन यहां है ट्विस्ट

BSNL – Jio – Airtel – Vi यूजर्स स्पैम कॉल्स को कहें Good Bye, आ गया आपके काम का अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >