JioHotstar पर IPL 2026 बिना सब्सक्रिप्शन, Jio यूजर्स फ्री में देख पाएंगे लाइव मैच

Jio ने अपने कई प्रीपेड पैक्स में JioHotstar सब्सक्रिप्शन शामिल किया है. अब ₹349 से ₹3999 तक के रिचार्ज प्लान्स में डेटा और कॉलिंग के साथ IPL 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग फ्री मिलेगी. मैच दोपहर 3:30 और शाम 7:30 बजे होंगे, जिन्हें JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर देखा जा सकता है.

IPL 2026 का आगाज हो चुका है और क्रिकेट फैंस के लिए Jio ने खास ऑफर पेश किया है. अब Jio SIM यूजर्स बिना अलग से सब्सक्रिप्शन खरीदे JioHotstar पर IPL 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग फ्री में देख सकते हैं. कंपनी ने अपने कई रिचार्ज पैक्स में JioHotstar का ऐक्सेस शामिल कर दिया है, जिससे यूजर्स को डेटा और कॉलिंग के साथ OTT बेनिफिट भी मिलेगा.

JioHotstar ऐक्सेस वाले प्लान

Jio ने अपने प्रीपेड पैक्स में OTT बेनिफिट्स को शामिल किया है. अब ₹349 से लेकर ₹3999 तक के कई रिचार्ज पैक्स में फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन मिलेगा.

₹349, ₹399, ₹449, ₹500 – रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और JioHotstar ऐक्सेस
₹629, ₹859, ₹899 – क्वार्टरली पैक्स, 2GB डेटा/दिन और OTT बेनिफिट्स
₹999, ₹2025, ₹3999 – लॉन्ग-टर्म पैक्स, 2.5GB डेटा/दिन और JioHotstar सब्सक्रिप्शन

इसके अलावा ₹100 और ₹195 के डेटा ऐड-ऑन पैक्स में भी JioHotstar का ऐक्सेस दिया जा रहा है.

मैच शेड्यूल और टाइमिंग

IPL 2026 के सभी मैच JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर लाइव देखे जा सकते हैं.

दोपहर के मैच: 3:30 PM IST
शाम के मैच: 7:30 PM IST

ओपनिंग मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB का सामना SRH से बेंगलुरु के M चिन्नास्वामी स्टेडियम में हो रहा है.

फैंस के लिए फायदा

Jio यूजर्स को अब अलग से OTT सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं है. एक ही रिचार्ज पैक में डेटा, कॉलिंग और IPL 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा मिलेगा. यह ऑफर खासकर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है, जो हेवी डेटा यूज करते हैं और क्रिकेट का हर मैच देखना चाहते हैं.

ध्यान रहे, ऊपर बताये गए पैक्स में बदलाव संभव है. ऐसे में कोई भी रिचार्ज पैक चुनने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट से जरूर कंफर्म कर लें.

यह भी पढ़ें: Google Doodle: स्पेशल डूडल के साथ गूगल सेलिब्रेट कर रहा IPL 2026 की शुरुआत का जश्न, देखें और जानें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >