IPL 2024 आज से शुरू; जानें कब, कहां और कैसे देखें Opening Ceremony फ्री में लाइव

IPL 2024 Live Streaming: आज आईपीएल 2024 का आगाज हो रहा है. पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होगा. इससे पहले ओपनिंग सेरेमनी है.

IPL 2024 Live Streaming Opening Ceremony : आईपीएल 2024 की शुरुआत आज से हो रही है. आईपीएल के इस सीजन में पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आमने-सामने होंगे. यह मैच भारतीय समय के अनुसार रात 8 बजे शुरू होगा. इस मैच से पहले रंगारंग ओपनिंग सेरेमनी होगी. इसमें अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और सोनू निगम, एआर रहमान सहित कई सेलिब्रिटीज अपना जलवा बिखेरेंगे. यह कार्यक्रम 30 मिनट का होगा. आइए जानें आप इस इवेंट को कब कहां और कैसे देख सकते हैं-

आईपीएल 2024 की ओपनिंग सेरेमनी की लाइव स्ट्रीमिंग

आईपीएल 2024 की ओपनिंग सेरेमनी की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं. जियो सिनेमा पर हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 12 भाषाओं में फैंस आईपीएल का मजा उठा पाएंगे. सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको कोई सब्सक्रिप्शन फीस नहीं देनी होगी, यानी यह सब फ्री होगा. इसके साथ ही, स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर आप आईपीएल मैचों का लाइव टेलीकास्ट देख पाएंगे.

IPL 2024 के सभी मैचों की Live Streaming फ्री में कब – कहां – कैसे देखें

8 बजे शुरू होगा आईपीएल 2024 का पहला मैच

आईपीएल 2024 के 17वें सीजन का आगाज आज यानी शुक्रवार, 22 मार्च से हो रही है. पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. आईपीएल 2024 का पहला मैच ओपनिंग सेरेमनी की वजह से शाम 8 बजे शुरू होगा. वहीं, अन्य सभी शाम के मुकाबले 7.30 बजे शुरू होंगे. डबल हेडर का पहला मुकाबला दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा. बीसीसीआई ने उम्मीद जतायी है कि आईपीएल का यह सीजन भी पिछले सभी सीजन्स की तरह रोमांचक होने जा रहा है. अभी देश में लोकसभा चुनाव शुरू होनेवाले हैं, ऐसे में फिलहाल बीसीसीआई ने 21 मैचों का ऐलान किया है. आगे के मैचों का शेड्यूल बोर्ड जल्द ही जारी करेगा.

Jio Cinema Premium Plan: एक साथ 4 डिवाइस पर देख सकेंगे कंटेंट, जियो सिनेमा का सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >