IPL 2024 Best Recharge Plan: जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के इन प्लान्स के साथ एंजॉय करें आईपीएल मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग

IPL 2024 Best Recharge Plan: आईपीएल शुरू हो चुका है. जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के रीचार्ज प्लान्स के साथ मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग एंजॉय करें-

IPL 2024 Best Recharge Plan: भारत में क्रिकेट का त्योहार शुरू हो गया है. आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग दुनिया के सबसे पॉपुलर टी20 टूर्नामेंट्स में शामिल है. कराेड़ों क्रिकेट फैन्स को साल भर इसका इंतजार रहता है. अगर आप भी क्रिकेट के दीवाने हैं और आईपीएल को लेकर एक्साइटेड हैं, तो हम आपको बताते हैं कि जियो एयरटेल और वीआई के कौन-कौन से रीचार्ज प्लान सब्सक्राइब कर आप आईपीएल मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग के मजे ले सकते हैं.

जियो, एयरटेल या वीआई… आप चाहे जो भी डेटा प्लान यूज करते हों, इन सभी टेलीकॉम ऑपरेटर्स के पोर्टफोलियो में आईपीएल 2024 के लिए एक से बढ़कर एक प्लान हैं. हम आपको इन प्लान्स के बारे में बताते हैं. सबसे पहले यह जान लीजिए कि एक आईपीएल मैच को हाई डेफिनिशन में स्ट्रीम करने के लिए अच्छा-खासा डेटा चाहिए होता है. जहां एचडी क्वालिटी में एक आईपीएल मैच देखने में लगभग 3.5 जीबी डेटा की जरूरत होती है, वहीं 4K स्ट्रीमिंग के लिए प्रति मैच 22 जीबी से अधिक डेटा लग जाता है.

IPL 2024 के सभी मैचों की Live Streaming फ्री में कब – कहां – कैसे देखें

Tata IPL 2024 के लिए जियो रीचार्ज प्लान

रिलायंस जियो के पास कई ऐसे प्लान्स हैं, जिसमें अनलिमिटेड डेटा का मिलता है. जियो के पास 399 रुपये वाला मासिक रीचार्ज विकल्प है जिसमें 6 जीबी एक्स्ट्रा डेटा के साथ डेली 3 जीबी 4 जी डेटा मिलता है. जियो के 444 रुपये वाले रीचार्ज प्लान में 60 दिनों की वैधता के साथ 100 जीबी डेटा मिलता है.

इसके साथ ही, जियो का 667 रुपये के रीचार्ज प्लान में 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ 150 जीबी डेटा ऑफर किया जा रहा है. इसके अलावा, जियो का 999 रुपये वाला प्रीपेड रीचार्ज प्लान 3 जीबी डेली डेटा के साथ 4G डेटा और असीमित 5G ऐक्सेस देता है. इस प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है.

Tata IPL 2024 के लिए एयरटेल रीचार्ज प्लान

एयरटेल के रीचार्ज प्लान्स के बारे में बात करें, तो इसमें 699 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ हर दिन 3GB 4G डेटा ऑफर करता है. एयरटेल का यह रीचार्ज प्लान पूरे आईपीएल सीजन में नॉन-स्टॉप स्ट्रीमिंग की सुविधा देता है. यह एयरटेल प्लान बेसिक प्राइम वीडियो सब्सक्रिप्शन के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा ऐक्सेस देता है. अगर आप सस्ते प्लान चुनते हैं, तो एयरटेल के डेटा टॉपअप प्लान चुन सकते हैं और इनकी कीमत 29 रुपये से शुरू होती है.

IPL 2024 Live Streaming: आईपीएल आज से शुरू; जानें कब, कहां और कैसे देखें Opening Ceremony फ्री में लाइव

Tata IPL 2024 के लिए वीआई रीचार्ज प्लान

वोडाफोन आइडिया यानी वीआई ने अपने यूजर्स के लिए 699 रुपये के रीचार्ज प्लान उतारा है. इसमें 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ हर दिन 3 जीबी डेटा मिलता है. इसके साथ ही, वीआई यूजर को रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच अनलिमिटेड 4G डेटा और वीआई मूवीज और टीवी सब्सक्रिप्शन ऐक्सेस की छूट मिलती है.

वीआई का 475 रुपये वाला रीचार्ज प्लान उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है, जिन्हें एक्स्ट्रा डेटा की जरूरत है. यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करता है. इसमें 4 जीबी डेटा की सुविधा के साथ ही साथ 1.5 जीबी डेटा के लिए 25 रुपये की शुरुआती कीमत वाले डेटा वाउचर ले सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >