iPhone यूजर्स तुरंत बंद कर दें ये तीन सेटिंग्स, नहीं तो आपका पर्सनल डेटा हो सकता है लीक

Iphone Tech Tips: आईफोन में कुछ सेटिंग्स ऐसी होती हैं, जो चुपके से थर्ड पार्टी ऐप्स और वेबसाइट्स को आपका डेटा ऐक्सेस करने की अनुमति देती हैं, जिससे वे टारगेटेड विज्ञापन दिखा सकें और विज्ञापनों के इंगेजमेंट को माप सकें. हालांकि, इन सेटिंग्स को बंद करके आप अपने डेटा को सुरक्षित रख सकते हैं. इस लेख में तीन ऐसी सेटिंग्स के बारे में बताया गया है, जिन्हें आपको तुरंत बंद कर देना चाहिए, ताकि आपका डेटा अधिक सुरक्षित रहे.

Apple iPhone Tech Tips: आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन हमारी निजी जानकारी का खजाना बन चुके हैं. ऐसे में स्मार्टफोन पर हमेशा से सवाल उठता रहा है कि कहीं फोन किसी थर्ड पार्टी ऐप को आपका फोटो और डेटा सेंड तो नहीं कर रहा. ऐसे में यह सवाल लाजिमी है कि ये फोन्स आपकी डेटा और प्राइवेसी का कितना ध्यान रखते हैं. यदि आप भी आईफोन यूजर हैं तो आपके लिए एक अलर्ट है. ऐपल अपनी सर्विसेज को लेकर प्राइवेसी के बड़े-बड़े दावे करता है. आईफोन में कुछ ऐसी सेटिंग्स हैं, जो चुपके से थर्ड पार्टी के ऐप्स और वेबसाइट्स को आपका डेटा ऐक्सेस करने की अनुमति देती हैं. ये सेटिंग्स आपके आईफोन को डेटा शेयर करने देती हैं, जिससे थर्ड पार्टी आपको टारगेटेड विज्ञापन दिखा सकें और विज्ञापनों के इंगेजमेंट को माप सकें. लेकिन घबराने की बात नहीं है, आप अपने iPhone के सेटिंग्स में जाकर कुछ बदलाव करते हैं, तो काफी हद तक आप अपने डेटा को सुरक्षित रख सकेंगे. इसी सिलसिले में हम बताएंगे वो तीन सेटिंग्स, जो आपको तुरंत बंद कर देनी चाहिए, तो आइए जानते हैं-

आईफोन की प्राइवेसी के लिए सेटिंग्स कैसे बंद करें?

सबसे पहले अपने आईफोन में सेटिंग्स ऐप खोलें
इसके बाद स्क्रीन को नीचे स्क्रॉल करके Safari ऑप्शन पर टैप करें
यहां स्क्रीन को नीचे स्क्रॉल करने पर आपको Advanced ऑप्शन मिलेगा. इस पर क्लिक करें
यहां आपको Privacy Preserving Ad Measurement ऑप्शन के पास एक टॉगल मिलेगा. इसको बंद कर दें
इस सेटिंग को बंद करने से आपका डेटा थर्ड पार्टी की वेबसाइट्स को नहीं भेजा जाएगा.
इसके बाद मेन सेटिंग्स में वापस जाएं और नीचे स्क्रॉल करके Privacy and Security पर टैप करें
यहां Tracking ऑप्शन पर टैप करें और फिर Allow Apps to Request to Track के बगल वाले टॉगल को बंद कर दें
नीचे स्क्रॉल करके सभी ऐप्स की लिस्ट देखें और हर ऐप के बगल वाले टॉगल को बंद कर दें.

Apple Intelligence से सावधान रहें

ऐपल का नया AI फीचर ऐपल इंटेलिजेंस आपके प्राइवेट डेटा को ऐक्सेस कर सकता है. लेकिन, अगर आप चाहें तो अपने डेटा को ऐक्सेस करने से रोक सकते हैं. आइए आपको इसका तरीका बताते हैं.

सबसे पहले अपने आईफोन सेटिंग्स ऐप खोलें और Apple Intelligence & Siri पर टैप करें
सभी ऐप्स के लिए Learn from this App , Suggest App और Suggest Notifications ऑप्शन को बंद कर दें
विशेष रूप से बैंकिंग, फाइनेंस और लोकेशन ऐप्स के लिए Learn from this App ऑप्शन को बंद कर दें
ऐपल इंटेलिजेंस आपके मैसेज, फोटो, वीडियो और कैलेंडर इवेंट्स को ऐक्सेस कर सकता है, हालांकि ऐपल दावा करता है कि आपका डेटा सुरक्षित है.

Enhanced Visual Search के ऑप्शन को जरूर करें बंद

iOS 18.1 में, Apple ने ‘एन्हांस्ड विजुअल सर्च’ फीचर पेश किया है, जो आपके फोटो में दिखने वाले स्थानों को Apple द्वारा बनाये गए ग्लोबल इंडेक्स से प्राइवेटली मैच करने की सुविधा देता है. इसके जरिये आप Photos ऐप में सर्च का उपयोग करके लैंडमार्क और पॉइंट्स ऑफ इंटरेस्ट ढूंढ सकते हैं, जिससे खास तस्वीरों को पहचानना और आसान हो जाएगा. यह फीचर Visual Look Up की तरह है, जो आपके iPhone का उपयोग कर पौधों और जानवरों की पहचान करने में मदद करता है.

Enhanced Visual Search निश्चित रूप से उपयोगी है, लेकिन इसे डिफॉल्ट रूप से सक्षम करना चिंताओं को जन्म देता है. भले ही Apple यह दावा करता है कि इसकी प्रणाली आपकी तस्वीरों को गोपनीयता से अपने डेटाबेस से मिलाती है, लेकिन हम चाहते हैं कि हमारा डेटा भेजे जाने से पहले ��में सहमति देने का विकल्प मिले. आइए इसको बंद करने करने का तरीका बताते हैं-

सबसे पहले अपने आईफोन सेटिंग्स ऐप खोलें और नीचे स्क्रॉल करके Apps पर टैप करें
यहां स्क्रीन को नीचे स्क्रॉल करने पर आपको Photos ऑप्शन मिलेगा. इस पर क्लिक करें
यहां आपको Enhanced Visual Search ऑप्शन के पास टिक करने वाले जगह पर जाएं और इसको बंद कर दें.

IRCTC वेबसाइट फिर हुई डाउन, जानिए अब क्या है ऑनलाइन टिकट बुकिंग का विकल्प?

PM Kisan 19th Installment eKYC: जानें ऑनलाइन अपडेट का तरीका, नहीं तो लाभुकों की लिस्ट से कट जाएगा नाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >