iPhone 17 Pro Max की वैल्यू गिरने से पहले बेचने लगे लोग? आखिर वजह क्या है?

iPhone 17 Pro Max लॉन्च के कुछ महीनों में ही सबसे ज्यादा ट्रेड-इन होने वाला स्मार्टफोन बन गया है. जानें क्यों यूजर्स इसे जल्दी बेच रहे हैं और इसके पीछे की असली वजह.

स्मार्टफोन मार्केट में एक चौंकाने वाला ट्रेंड देखने को मिला है. हाल ही में लॉन्च हुआ iPhone 17 Pro Max ट्रेड-इन प्लैटफॉर्म्स पर सबसे ज्यादा बेचा जा रहा है. आमतौर पर पुराने फ्लैगशिप जैसे Samsung Galaxy S24 Ultra या iPhone 15 Pro इस लिस्ट में आगे रहते हैं, लेकिन इस बार नया iPhone ही सबसे ज्यादा एक्सचेंज किया जा रहा है.

शुरुआती दौर में ही ट्रेड-इन क्यों?

सितंबर में लॉन्च हुए iPhone 17 Pro Max अभी अपने शुरुआती प्रोडक्ट साइकिल में है. इसके बावजूद यह 11.5% हिस्सेदारी के साथ टॉप 20 ट्रेड-इन डिवाइसों में सबसे आगे है. तुलना करें तो iPhone 15 ProMax सिर्फ 7.3% पर है. यह दिखाता है कि शुरुआती यूजर्सबड़ी संख्या में इसे जल्दी छोड़ रहे हैं.

मजबूत रीसेल वैल्यू और “अर्बिट्राज” मौका

इस ट्रेंड का बड़ा कारण है इसकी कम डिप्रिशिएशन. लॉन्च के बाद से iPhone 17 Pro Max की वैल्यू सिर्फ 25.4% गिरी है, जबकि इसके पिछले मॉडल की वैल्यू इसी समय में 32.5% तक गिर गई थी.

इसका मतलब है कि अभी बेचने पर यूजर्स को ज्यादा पैसा वापस मिल रहा है. टेक्नोलॉजी प्रेमी इसे एक शॉर्ट-टर्म अर्बिट्राज मान रहे हैं- यानी जल्दी बेचकर ज्यादा वैल्यू रिकवर करना.

सॉफ्टवेयर बदलाव और यूजर रिएक्शन

Apple ने इस बार नया “Liquid Glass” इंटरफेस दिया है. हालांकि यह विजुअली आकर्षक है, लेकिन सभी यूजर्स को यह पसंद नहीं आया. साथ ही, Apple Intelligence फीचर्स धीरे-धीरे रोलआउट हो रहे हैं, जिससे शुरुआती उत्साह थोड़ा कम हुआ है.

प्रीमियम स्मार्टफोन से उम्मीदें बहुत ऊंची होती हैं. ऐसे में छोटे बदलाव भी यूजर्स को डिवाइस बदलने पर मजबूर कर सकते हैं.

प्रोडक्ट फेल्योर का इशारा नहीं यह ट्रेंड

आज की आर्थिक स्थिति में लोग खर्चों को लेकर ज्यादा सतर्क हैं. महंगे स्मार्टफोन को जल्दी ट्रेड-इन करना उन्हें कैपिटल वापस पाने का मौका देता है.

इससे साफ है कि यह ट्रेंड किसी प्रोडक्ट फेल्योर का संकेत नहीं है, बल्कि यूजर्स की स्मार्ट स्ट्रैटेजीहै. अब स्मार्टफोन को लोग लंबे समय तक रखने के बजाय हाई-वैल्यू एसेट की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं.

मार्केट हो रहा मैच्योर

iPhone 17 Pro Max का तेजी से ट्रेड-इन होना दिखाता है कि मार्केट अब मैच्योर, यानी परिपक्व हो रहा है. यूजर्स अब अपग्रेड साइकिल को लेकर ज्यादा स्ट्रैटेजिकली सोचने और समझने लगे हैं- कब खरीदना है और कब बेचना है, यह सब वैल्यू और अनुभव पर निर्भर करता है.

यह भी पढ़ें: iPhone से Android में डेटा ट्रांसफर हुआ आसान, Apple iOS 26.3 अपडेट रोलआउट

यह भी पढ़ें: iPhone 17 अब 45 हजार से कम में, क्रोमा सेल में एक्सचेंज ऑफर और Neu Coins से बड़ी बचत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >