iPhone 17 Pro Max इस समय भारत में अब तक की सबसे कम कीमत पर मिल रहा है. Vijay Sales पर रिटेल डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स के कॉम्बिनेशन की वजह से इसे लॉन्च कीमत से काफी सस्ता खरीदा जा सकता है. यह बड़ी कीमत गिरावट ऐसे समय पर आई है, जब iPhone 18 Series को लेकर मार्केट में चर्चाएं तेज हो रही हैं. माना जा रहा है कि Apple अपने अगले प्रीमियम लाइनअप के लिए जगह बना रहा है.
₹1.37 लाख में iPhone 17 Pro Max कैसे खरीदें?
iPhone 17 Pro Max (256GB) की लॉन्च कीमत 1,49,900 रुपये थी. फिलहाल Vijay Sales पर यह 1,47,900 रुपये में लिस्टेड है. यानी 2,000 रुपये का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है. लेकिन असली बचत बैंक ऑफर्स के साथ होगी.
इस मॉडल पर HDFC Bank और ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड पर एक्स्ट्रा इंस्टेंट डिस्काउंट और कैशबैक मिल रहा है. इन सभी ऑफर्स को जोड़ने पर फोन की कीमत घटकर लगभग 1,36,900 रुपये हो जाएगी. यानी कि सारे ऑफर्स को मिला कर करीब 13,000 रुपये तक की बचत हो सकती है.
एक्सचेंज ऑफर से और सस्ता
अगर आप अपना पुराना iPhone एक्सचेंज करते हैं, तो कुछ प्लेटफॉर्म्स पर 6,000 रुपये तक का एक्स्ट्रा बोनस (टॉप-अप) भी मिल सकता है. इस तरह, सही ऑफर्स और एक्सचेंज का फायदा उठाकर iPhone 17 Pro Max को और भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है.
ध्यान रहे, कीमत और ऑफर्स में कभी भी बदलाव हो सकता है. ऐसे में खरीदने से पहले ऑफर्स अच्छे से चेक कर लें.
यह भी पढ़ें: ₹20,000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 Ultra, बैंक ऑफर्स से होगी और बचत
