iPhone 16 Pro Max को यह आदमी Free में क्यों बांट रहा है? कार पर चिपका दिये लाखों के फोन, उखाड़कर चल दिये लोग, देखें VIDEO

iPhone 16 Pro Max Free: जब से नये आईफोन की सेल शुरू हुई है, इलेक्ट्रॉनिक स्टोर्स में नये फोन को देखने और खरीदने के लिए Apple फैंस की भीड़ लग रही है. इसी बीच दुबई के एक इन्फ्लुएंसर ने अपनी कार के पीछे कई iPhone के बॉक्स चिपका दिये, ताकि लोग नया मॉडल देख सकें.

iPhone 16 Pro Max For Free: iPhone 16 सीरीज की लॉन्चिंग के बाद लोगों में अलग ही लेवल का क्रेज देखा जा रहा है. जब से नये आईफोन की सेल शुरू हुई है, इलेक्ट्रॉनिक स्टोर्स में नये फोन को देखने और खरीदने के लिए Apple फैंस की भीड़ लग रही है. इसी बीच दुबई के एक इन्फ्लुएंसर ने अपनी Mercedes G-Wagon कार के पीछे कई iPhone के बॉक्स चिपका दिये, ताकि लोग नया मॉडल देख सकें. यही नहीं, इस शख्स ने लोगों को फ्री में फोन बांटने का फैसला किया, और इसी वजह से सोशल मीडिया में इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

वायरल हुआ वीडियो

Shargeel Khan नाम के एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें एक शख्स अपनी Mercedes कार के पीछे iPhone के बॉक्स चिपकाता दिखाई दे रहा है. इसके बाद वह अपनी कार से बाहर निकलता है और फोन के बॉक्स को खोलकर देखता है. इसके थोड़ी देर बाद एक और आदमी कार से बाहर आता है और फोन लेने के लिए इशारा करता है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है.

लाखाें के आईफोन को फ्री में बांटना

22 सितंबर को शेयर किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है. और भला हो भी क्यों न? लाखाें के आईफोन को फ्री में बांटना कोई मजाक थोड़े ही है. इस पोस्ट को शेयर करने के बाद से इसे 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसे 6 हजार से अधिक लाइक्स मिल गए हैं, जो लगातार बढ़ते जा रहे हैं. इंफ्लुएंसर की इस दरियादिली पर कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में अपने-अपने मन की बात पोस्ट की है.

आईफोन 16 और 16 प्लस की कीमत भारत में

आईफोन 16 128GB – 79,900 रुपये

आईफोन 16 256GB – 89,900 रुपये

आईफोन 16 512GB – 1.09 लाख रुपये

आईफोन 16 प्लस 128GB – 89,900 रुपये

आईफोन 16 प्लस 256GB – 99,900 रुपये

आईफोन 16 प्लस 512GB – 1.19 लाख रुपये

आईफोन 16 प्रो और प्रो मैक्स मॉडल्स की कीमत भारत में

आईफोन 16 प्रो 128GB – 1.19 लाख रुपये

आईफोन 16 प्रो 256GB – 1.29 लाख रुपये

आईफोन 16 प्रो 512GB – 1.49 लाख रुपये

आईफोन 16 प्रो 1TB – 1.69 लाख रुपये

आईफोन 16 प्रो मैक्स 256GB – 1.44 लाख रुपये

आईफोन 16 प्रो मैक्स 512GB – 1.64 लाख रुपये

आईफोन 16 प्रो मैक्स 1TB – 1.84 लाख रुपये

iPhone 16 Sale: 8 मिनट में घर आयेगा आईफोन 16, इन प्लैटफॉर्म्स पर मिल रही सुविधा

Sabse Bada iPhone: भारतीय मूल के यूट्यूबर ने बना डाला 7 फीट का आईफोन, गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम

iPhone 16 Series Price: पहली बार दुनियाभर में बिकेंगे भारत में बने नये आईफोन, जानिए खर्चा कितना होगा

iPhone 16 Plus Pro Max Price & Specs: नये आईफोन्स की कीमत और खूबियां क्या हैं?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >